1.5 लाख की सुपारी देकर साले को मरवाया था, अब खुद जीजा बना निशाना; रंजिश के एंगल से पुलिस कर रही जांच
संभल में जीजा विक्रम चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिस पर दो साल पहले साले टीटू ...और पढ़ें

हत्या के बाद मौके पर जांच करती फारेंसिक टीम। जागरण
HighLights
रिश्तों की रंजिश ने लिया खूनी मोड़, एक हत्या की साजिश में नाम आया तो दूसरी वारदात में खुद गंवाई जान
जागरण संवाददाता, चंदौसी। ससुराल में हुए अपमान का बदला लेने के लिए पहले जीजा विक्रम सिंह ने साले टीटू की हत्या की साजिश रची। अब उसी जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसे में इस खूनी वारदात के पीछे बदले की आग होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी हमलावरों और हत्या की वजह की पड़ताल में जुटी है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के मकूपुरा निवासी टीटू चौधरी की दो साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के भारतल मदापुर निवासी विक्रम चौधरी का नाम सामने आया था।
आरोप था कि विक्रम ने ससुराल पक्ष से हुए विवाद और गांव के सामने हुए अपमान का बदला लेने के लिए डेढ़ लाख रुपये में साले की हत्या की सुपारी दी थी।
इसके लिए उसने बिजनौर के गैंगस्टर फैजान अली से संपर्क किया था। इस हत्याकांड की साजिश में नाम आने के बाद विक्रम खुद भी मंगलवार को गोलियों का शिकार हो गया।
वह कोर्ट में तारीख करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे गोली मार दी। अब सवाल उठ रहा है कि कहीं साले की हत्या का बदला लेने के लिए तो विक्रम को निशाना नहीं बनाया गया? क्या पुरानी रंजिश ने एक और जान ले ली?
फिलहाल पुलिस इन पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कुछ क्लू मिले हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति से पूरी जानकारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- साले की सुपारी देने वाले जीजा की रास्ते में गोली मारकर हत्या, कोर्ट की तारीख से लौटते वक्त बदमाशों ने घेरा