चंदौसी में सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या, ससुराल पक्ष से विवाद में वारदात की आशंका; हमलावर फरार
चंदौसी में मोहम्मदपुर काशी और फरीदपुर खास के बीच एक युवक विक्रम चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें
-1793711927659_m.webp)
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
HighLights
दो बाइक सवारों द्वारा गोली मारकर भागने की चर्चा, मोहम्मदपुर काशी और फरीदपुर खास के बीच हुई वारदात
जागरण संवाददाता, चंदौसी/बनियाठेर (संभल)। मोहम्मदपुर काशी और फरीदपुर खास के बीच सड़क पर सरेशाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक चंदौसी से अपने गांव लौट रहा था कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। मौके पर थाना पुलिस और सीओ विवेक जावला भी पहुंच गए।
शाम को एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मरने वाले की शिनाख्त थाना हजरतगढ़ी के गांव भारतल मदापुर गांव निवासी विक्रम चौधरी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि विक्रम किसी काम से चंदौसी आया था। शाम को वह वापस गांव लौट रहा था। जब वह फरीदपुर खास जाने वाले मार्ग पर पहुंचा तो दो बाइक सवार युवक वहां आ गए और उन्होंनें विक्रम को गोली मार दी।

इसके बाद विक्रम सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गया। गोली मारने के बाद हमलावर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और विक्रम को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि विक्रम के साथ कोई दूसरा युवक भी था, जिसे पुलिस पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य संकलन किए गए हैं।
एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था, जिसमें एक हत्या हुई थी, जिसमे वह जेल भी गया था। सारे तथ्यों के बारे में जानकारी जुटाइ जा रही है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।