मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हड़कंप: बेटे के फेरों के वक्त पिता को आया हार्ट अटैक, बिना दुल्हन लौटे बाराती
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बेटे की शादी के दौरान पिता को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे शादी की ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
सीने में दर्द के बाद पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में बरेली गए स्वजन
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बेटे सूरजपाल की शादी में शामिल होने आए बरेली निवासी पिता गोवर्धन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते शादी की रस्में बीच में ही रोकनी पड़ीं।
जानकारी के अनुसार, बरेली जनपद के भाखड़गंज थाना भमौरा निवासी सूरजपाल की चंदौसी के छावड़ा निवासी युवती से शादी होनी थी। वह अपने पिता गोवर्धन के साथ बहजोई के बड़े मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे थे।
कलक्ट्रेट पहुंचते ही पिता गोवर्धन के सीने में दर्द होने लगा। पुलिसकर्मी उन्हें अपने वाहन से बांके बिहारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई।
इसके बाद स्वजन उन्हें लेकर बरेली रवाना हो गए। पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण सूरजपाल की शादी नहीं हो सकी। दुल्हन पक्ष के लोग भी कार्यक्रम छोड़कर चले गए।
इस दौरान मौके पर एंबुलेंस और चिकित्सकों की व्यवस्था नहीं होने को लेकर सवाल उठे। डा. जयकिशन ने बताया कि हालत गंभीर थी इसलिए रेफर कर दिया था, प्रथम दृष्टया हृदयाघात था।
यह भी पढ़ें- पकड़ने गए तो खुद ही शिकार बन गए! संभल में जाल से छूटकर कुत्ते का तांडव, सभासद समेत 2 को काटा