विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस में नहीं समझदार नेता, प्रियंका को सौंपे कमान, जिनके साथ अन्याय हुआ, उनके लिए राहुल निकाले न्याय यात्रा

Published: Mon, 26 Feb 2024 08:52 AM (IST)

UP Political News Sambhal City कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि दिग्विजय सिंह हमेशा ...और पढ़ें

कांग्रेस में जिनके साथ हुआ अन्याय, उनके लिए राहुल निकाले न्याय यात्रा
कांग्रेस में जिनके साथ हुआ अन्याय, उनके लिए राहुल निकाले न्याय यात्रा

HighLights

  1. दादी, पिता व मां के साथ रहे, लेकिन अब उनका अपमान हो रहा है
  2. कांग्रेस प्रियंका गांधी को नेतृत्व सौंप दे

जागरण संवाददाता, संभल। कांग्रेस में जिन नेताओं के साथ बड़ा अन्याय हुआ है उनके लिए भी राहुल गांधी न्याय यात्रा निकालें। यह बात आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी की कमान प्रियंका गांधी को सौंप दी जाए। क्योंकि कांग्रेस के पास कोई समझदार नेता नहीं है।

रविवार को कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस वार्ता की, जिसमें बताया कि कांग्रेस और उसके नेताओं के बारे में ज्यादा बात अब अच्छी बात नहीं है, लेकिन राहुल गांधी से जरूर कहना चाहूंगा कि वह एक न्याय यात्रा कांग्रेस के उन वरिष्ठ नेताओं के लिए अवश्य निकालें, जिनके साथ पार्टी में बड़ा अन्याय हुआ है और वह सभी नेता बहुत ही वरिष्ठ है। कुछ इंदिरा गांधी के साथ रहे हैं तो कुछ राजीव गांधी व सोनिया गांधी के साथ रहे हैं और उनके साथ बड़ा अन्याय हो रहा है।

दादी, पिता व मां के साथ रहे नेताओं का अपमान

जिसमें दिग्विज सिंह, कमलनाथ, पी चिदंबरम, भूपेंद्र हुड्डा, आनंद शर्मा, सलमान खुर्शीद, तारिक अनवर जैसे बहुत से नेता है। जो उनकी दादी, पिता व मां के साथ रहे, लेकिन अब उनका अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष बनना था और राहुल ने नामांकन के लिए अनुमति भी दे दी थी, लेकिन फिर राहुल गांधी की तरफ से ही किसी वेणु गोपाल ने फार्म न भरने की बात कही। उसके लिए मैं प्रस्तावक था उनका। ऐसे में दिग्विजय सिंह के साथ बड़ा अन्याय हुआ है।

ये भी पढ़ेंः Agra News: खाना खाने से पहले पत्नी को था इस चीज का शाैक, पति बाजार से लेकर नहीं आया, तो पुलिस तक पहुंचा मामला

ये भी पढ़ेंः Aligarh News: महिला सिपाही की जान का दुश्मन बना दारोगा, दुष्कर्म के केस में समझौता नहीं करने पर घर में घुसकर बेरहमी से पीटा

कांग्रेस की कमान प्रियंका को सौंपने की जरूरत

संभल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आने और उसमें राहुल के साथ प्रियंका के शामिल होने की बात पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें मैंने यह बात कही थी कांग्रेस की कमान को प्रियंका गांधी को सौंप दिया जाए। प्रियंका गांधी न्याय यात्रा में शामिल हुई है, यह अच्छी बात है। मगर बड़ी बात तो यह होगी कि कांग्रेस उन्हें नेतृत्व सौंप दे।