विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: खाना खाने से पहले पत्नी को था इस चीज का शाैक, पति बाजार से लेकर नहीं आया, तो पुलिस तक पहुंचा मामला

Published: Mon, 26 Feb 2024 08:11 AM (IST)

Agra News मोमोज न लाने पर मायके चली गई पत्नी। परामर्श केंद्र में बोली पति से ज्यादा माेमोज से प्यार। ...और पढ़ें

Agra News: मोमोज न लाने पर मायके चली गई पत्नी
Agra News: मोमोज न लाने पर मायके चली गई पत्नी

HighLights

  1. मोमोज को लेकर परिवार में हुआ झगड़ा
  2. परिवार मरामर्श केंद्र में दंपत्ति में सुलह

जागरण संवाददाता, आगरा। शादी के बाद पति राेजाना मोमोज लेकर नहीं आया। इस बात से पत्नी इतना रूठ गई कि पति को छोड़कर मायके रहने लगी। पुलिस से पति की शिकायत कर दी। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद पति के रोज मोमोज लाने का वादा किया। इसके बाद दोनों में सुलह हो गई।

आठ महीने पहले की थी शादी

मलपुरा की रहने वाली युवती की शादी 8 माह पूर्व पिनाहट के युवक से हुई थी। पति निजी फैक्ट्री में जूता बनाने का काम करता है।काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने बताया कि उसे खाने में मोमोज बहुत अधिक पसंद हैं। रोजाना शाम को खाना खाने से पहले मोमोज खाने का मन करता है। पति का यह बात शादी के बाद बता दी थी। कुछ दिन पति ने ध्यान रखा पर बाद में मोमोज लाना बंद कर दिया।

कई बार पति से इसको लेकर झगड़ा हुआ पर फिर भी वो उसका ख्याल नहीं रख रहा है। परेशान होकर वो दो महीने पहले ससुराल से मायके चली आई। वहीं पति का कहना था कि फैक्ट्री से लौटते समय देर होने पर मोमोज नहीं मिलते हैं। कभी-कभी जल्दबाजी में भी भूल हो जाती है। आगे से कुछ भी हो जाए रोज मोमोज लेकर ही घर आउंगा। शर्त मानने पर दोनों समझौता कर साथ रहने को तैयार हो गए ।

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir Vrindavan: श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से चीख उठी महिलाएं और बच्चे, ठाकुरजी के दर्शन को लगी 1.5 KM लंबी लाइन

दादा के साथ बर्ताव याद दिलाया

सिकंदरा में बुजुर्ग दंपति को बेटे-बहु ने घर से निकाल दिया। पीड़ित द्वारा पुलिस से मदद की गुहार लगाने पर मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। दंपति का कहना था कि बेटे को जीवन भर पाला,खूब पढ़ाया- लिखाया। अब दो महीने पहले बहु के कहने पर हमें घर से निकाल दिया। मजबूरन वो किराए पर मकान लेकर रह रहे हैं। बेटा फोन पर गंदी-गंदी गालियां देता है।

Read Also: Aligarh News: महिला सिपाही की जान का दुश्मन बना दारोगा, दुष्कर्म के केस में समझौता नहीं करने पर घर में घुसकर बेरहमी से पीटा

बहू पत्नी को धमकाती है। काउंसलिंग में बेटे ने पिता को जैसी करनी वैसी भरनी का मुहावरा सुनाया।15 साल पहले दादा के साथ गलत व्यवहार का आरोप लगाया। काउंसलर अमित गौड ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने पर बात नहीं बनी। अगली तारीख दे दी गई है।