संभल में भगवान श्री कल्कि के जयकारों के बीच शुरू हुई 24 कोसीय परिक्रमा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे
संभल में भगवान श्री कल्कि की 24 कोसीय परिक्रमा शुक्रवार को विधि-विधान के साथ शुरू हुई।

भगवान श्री कल्कि के जयकारों के बीच शुरू हुई 24 कोसीय परिक्रमा।
HighLights
संभल में 24 कोसीय कल्कि परिक्रमा का विधि-विधान से शुभारंभ।
हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कल्कि के जयकारों के साथ परिक्रमा की।
श्री वंशगोपाल तीर्थ से शुरू हुई यह परिक्रमा पुण्य फलदायी मानी जाती है।
जागरण संवाददाता, संभल। भगवान श्री कल्कि की अवतरण स्थली संभल में 68 तीर्थ और 19 कूपों की 24 कोसीय परिक्रमा शुक्रवार को विधि-विधान के साथ शुरू हुई।
श्री वंशगोपाल तीर्थ पर पूजा-अर्चना और तिलक कराने के बाद हजारों श्रद्धालु भगवान श्री कल्कि के जयकारे लगाते हुए परिक्रमा मार्ग पर निकल पड़े। कोहरे के बीच बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में परिक्रमा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
मान्यता है कि 24 कोसीय परिक्रमा करने से तमाम मंदिरों और तीर्थों के दर्शन-पूजन के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं।
इस बार भी आयोजकों ने परिक्रमा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया था। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए।
शुक्रवार की भोर में महंत भगवतप्रिय महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को तिलक लगाया। शंख ध्वनि और घंटे-घड़ियाल की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने परिक्रमा शुरू की।
यह भी पढ़ें- बहन की शादी का खर्च जुटाने के लिए भाई बना तस्कर, संभल से गांजा लेकर पहुंचा हापुड़; पुलिस ने दबोचा