यूपी पुलिस के सिपाही ने ठुकराया लाखों का दहेज, शगुन में सिर्फ 1 रुपये और नारियल लेकर रचाई शादी
यूपी पुलिस के सिपाही सीमांत कुमार ने लाखों का दहेज ठुकराकर केवल एक रुपया और नारियल शगुन में लेकर शादी की। सहारनपुर के मोहनपुरा गांव के सीमांत ने समाज को दहेज मुक्त विवाह का संदेश दिया।
-1795881921918_m.webp)
दूल्हा सीमांत और दुल्हन शिवानी। फोटो जागरण
HighLights
यूपी सिपाही सीमांत कुमार ने दहेज लेने से इनकार किया।
उन्होंने शगुन में केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया।
यह विवाह समाज में दहेज मुक्त संदेश दे रहा है।
संवाद सूत्र, सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र के मोहनपुरा गांव के सीमांत कुमार ने बिना दहेज विवाह कर मिसाल पेश की। उप्र पुलिस में सिपाही सीमांत ने शादी में लाखों रुपये का दहेज लेने से इनकार कर शगुन में केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया।
उनका विवाह 26 नवंबर 2026 को शामली जिले के कंडेला उर्फ शेखूपुर गांव की शिवानी से हुआ। शिवानी के पिता जगतार सिंह किसान हैं।
सीमांत के मुताबिक, रोकने की रस्म में लड़की पक्ष ने एक लाख 51 हजार रुपये तिलक देने की बात कही थी, लेकिन उनके पिता बैरिस्टर कुमार ने सिर्फ एक रुपया और नारियल लिया।
सगाई में पांच लाख 51 हजार रुपये देने की पेशकश भी परिवार ने ठुकरा दी। बैरिस्टर कुमार मेरठ पुलिस कार्यालय में हेड कांस्टेबल हैं।
सीमांत की बड़ी बहन सपना 2016 बैच की सिपाही हैं और देहरादून पुलिस में तैनात हैं। छोटी बहन पारुल 2021 बैच की हैं और बिजनौर पुलिस में सेवाएं दे रही हैं। समाजशास्त्र में एमए शिवानी ने इस फैसले पर खुशी जताई।