सहारनपुर में 90 करोड़ से बनेंगी छह नई सड़कें, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
सहारनपुर में प्रदेश सरकार ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में छह सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है, जिस पर लगभग ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
सहारनपुर में 90 करोड़ की लागत से बनेंगी छह सड़कें।
नकुड़, गंगोह, देवबंद विधानसभा क्षेत्रों में होगा निर्माण कार्य।
लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया की शुरू, एक साल में पूरा होगा।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा सड़क निर्माण के प्रस्तावों को तेजी से स्वीकृति दी जा रही है। तीन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली छह सड़कों का निर्माण लगभग 90 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के निर्माण को टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है निर्माण शुरू होने के एक वर्ष के भीतर सड़कों का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के जिला स्तर पर निर्माण खंड, निर्माण खंड तीन और प्रांतीय खंड के अंतर्गत पांच कैटेगिरी में राज्य मार्ग, प्रमुख जिला मार्ग, शहरी मार्ग,अन्य जिला मार्ग और ग्रामीण मार्ग आते है।
तीन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत है ये सड़कें
निर्माण खंड की पांचों कैटेगिरी 404 सड़कों की लंबाई 607 किमी, निर्माण खंड-3 में 441 सड़कों की लंबाई 698 किमी तथा प्रांतीय खंड में 370 सड़कों की लंबाई 557 किमी है। कुछ सड़कों की लंबाई 3540 किमी है। जनप्रतिधियों के प्रस्ताव के आधार पर विभाग द्वारा 2465 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गए है। शासन से चरणबद्ध ढंग से सड़कों के निर्माण को बजट स्वीकृति जारी की जा रही है।
चालू वित्तवर्ष की योजना में थे ये प्रस्ताव
नकुड़, गंगोह और देवबंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छह सड़कों के निर्माण को 89.89 करोड़ के प्रस्तावों को बजट स्वीकृति मिली है। इनमें दौलतपुर, नानौता, मंगलौर राज्य मार्ग चैनेज 1.698 से 15.258 तक दो लेन विद पेव्ड शोल्डर के साथ मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण पर 34 करोड़, केंदुकी-गोपाली राजूपुर जहीरपुर अन्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण पर 14 .50 करोड़, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राज्य मार्ग पर नागल से ताजपुर होते हुए सहारनपुर-झबरेड़ा मार्ग प्रमुख जिला मार्ग तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण 12.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों को बड़ी राहत, नई दिल्ली इंटरसिटी 5 नवंबर से ग्वालियर तक चलेगी
यह भी पढ़ें- आगरा मेट्रो की अनोखी तरकीब: न पुल तोड़ा, न खोला एक भी बोल्ट; FOB हटाए बिना रखा यू-गर्डर
इन सड़कों पर आएगी इतनी लागत
देवबंद झबरेड़ा अन्य जिला मार्ग के किमी छह से 12 तक चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण 10.65 करोड़ की लागत आएगी। मुजफ्फरनगर बार्डर से थामना रणखंडी जड़ौदा जट्ट नगलीनूर कुरलकी होते हुए थीथकी अन्य जिला मार्ग के किमी एक से 4.650 तक चौड़ीकरण एवं सदृढ़ीकरण पर 7.80 करोड़, फंदपुरी-इसलामनगर जानखेड़ा तीतरों हंगावली राजवाहे की पटरी अन्य जिला मार्ग के किमी चैनेज 25.200 से 35 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण पर 10.59 करोड़ की लागत आएगी। लोनिवि के अनुसार टेंडर की आवश्यक प्रक्रिया कराने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
