विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में फिल्म 'रामायण पार्ट-वन' के कुछ दृश्यों को लेकर जताई गई आपत्ति, सेंसर बोर्ड और SSP से की गई शिकायत

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:08 PM (IST)

सहारनपुर में व्यापारी नेता दीपांशु गोयल ने फिल्म 'रामायण पार्ट-वन' के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने केंद्रीय फिल्म ...और पढ़ें

रामायण पार्ट-वन पोस्टर

रामायण पार्ट-वन पोस्टर

HighLights

  1. फिल्म 'रामायण पार्ट-वन' के दृश्यों पर आपत्ति।

  2. दीपांशु गोयल ने सेंसर बोर्ड, एसएसपी से शिकायत की।

  3. माता सीता के चित्रण पर धार्मिक भावनाएं आहत।

संवाद सहयोगी, सहारनपुर। पूर्व पालिका सभासद व व्यापारी नेता दीपांशु गोयल ने फिल्म रामायण पार्ट-वन के कुछ दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर करवाई की मांग की है।

फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर और माता सीता की भूमिका निभा रहीं साई पल्लवी के चरित्र चित्रण पर आपत्ति जताते हुए गंगोह निवासी व्यापारी नेता व पूर्व सभासद दीपांशु गोयल ने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में वनवास के दौरान माता सीता और लक्ष्मण को राक्षसों से बचने के लिए भागते हुए तथा माता सीता को राक्षसों से युद्ध करते हुए दिखाया गया है, ये दृश्य वाल्मीकि रामायण के मूल प्रसंगों से मेल नहीं खाते।

दीपांशु गोयल ने शिकायत में वाल्मीकि रामायण के अरण्यकांड में खर-दूषण युद्ध के प्रसंग का हवाला देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने लक्ष्मण को माता सीता की सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाने का निर्देश दिया था और स्वयं राक्षसों से युद्ध किया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार रामायण करोड़ों लोगों की आस्था, संस्कृति और धार्मिक विश्वास से जुड़ी है। इसके प्रसंगों में बदलाव कर प्रस्तुतीकरण किए जाने से विशेषकर बच्चों और नई पीढ़ी के मन में मूल रामायण को लेकर भ्रम पैदा हो सकता है।

उन्होंने एसएसपी से फिल्म के विवादित दृश्यों की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक और पटकथा लेखकों से इन दृश्यों का शास्त्रीय आधार पूछने तथा धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत किए जाने के पहलू की जांच कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में मानवता की अनूठी मिसाल, बुजुर्ग महिला के मरणोपरांत नेत्रदान से रोशन होंगी दो आंखें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।