सहारनपुर में मानवता की अनूठी मिसाल, बुजुर्ग महिला के मरणोपरांत नेत्रदान से रोशन होंगी दो आंखें
गंगोह में दीपावली के पावन पर्व पर 95 वर्षीय पितरों देवी के निधनोपरांत उनके परिजनों ने नेत्रदान कर दो लोगों ...और पढ़ें
-1794284268426_m.webp)
HighLights
गंगोह में दीपावली पर 95 वर्षीय पितरों देवी का नेत्रदान।
परिजनों ने नेत्रदान कर दो लोगों को दी नई रोशनी।
दृष्टि एक प्रयास संस्था का 59वां सफल नेत्रदान संपन्न हुआ।
संवाद सहयोगी, गंगोह। दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है। इस पावन पर्व पर जहां हर घर में दीप जलाकर खुशियां मनाई जाती हैं, वहीं गंगोह में मानवता और सेवा की एक ऐसी अनूठी मिसाल देखने को मिली जिसने दो लोगों के जीवन में उजाले की नई उम्मीद जगा दी। गंगोह निवासी 95 वर्षीय पितरों देवी पत्नी स्व. जनार्दन विश्वकर्मा के निधन के उपरांत उनके स्वजन ने उनका नेत्रदान करा कर दीपावली के प्रकाश पर्व को मानवता के महापर्व में बदल दिया।
पितरों देवी के पुत्र श्यामलाल विश्वकर्मा एवं पुत्री श्यामो विश्वकर्मा ने अपनी माताजी के निधन के पश्चात नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य का संकल्प लिया। इस संबंध में उन्होंने विश्वकर्मा धर्मशाला के प्रबंधक महिपाल पांचाल के माध्यम से दृष्टि एक प्रयास से संपर्क स्थापित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष एवं नेत्रदान प्रभारी डा. अमित गर्ग तथा सचिव गगन गर्ग के प्रयासों से रोशनी आई बैंक की टीम को बुलाकर नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसके साथ ही दृष्टि एक प्रयास संस्था का 59वां नेत्रदान सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।- राजेश्वर