'गोली मारकर जेल चला जाऊंगा', सहारनपुर में इंस्पेक्टर के सामने दबंग ने दी पीड़ित को धमकी
सहारनपुर के सदर बाजार थाने में एक व्यक्ति ने इंस्पेक्टर के सामने पीड़ित दुकानदार को गोली मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
इंस्पेक्टर के सामने पीड़ित दुकानदार को गोली मारने की धमकी।
धमकी देने वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। अपराधियों में पुलिस का खौफ कम होने की बानगी सदर बाजार थाने में देखने को मिली। प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय में समझौते के दौरान एक आरोपित ने पीड़ित दुकानदार को गोली मारने की धमकी दी।
पुलिस की मौजूदगी में उसने कहा, “गोली 'गोली मारकर जेल चला जाऊंगा', सहारनपुर में इंस्पेक्टर के सामने दबंग ने दी पीड़ित को धमकीमारकर जेल चला जाऊंगा।” आरोप है कि उसने पीड़ित से गाली-गलौच और अभद्रता भी की। घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
मामला हसनपुर चुंगी के पास स्थित महादेव कालोनी का है। यहां रहने वाले अमन यादव की कृष्णा एंटरप्राइजेज नाम से प्लाईवुड की दुकान है। बताया गया कि कुछ दिन पहले पांच-छह नकाबपोश युवक दुकान पर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर उत्पात मचाया। इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।
बताया जा रहा है कि इसी मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही थी। आरोपित पक्ष का एक व्यक्ति सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय पहुंचा। वहां अमन यादव के सामने उसने कथित तौर पर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस कार्यालय में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने पुलिस की मौजूदगी और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल किए।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक नेमचंद ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, जो उन्होंने लिखित में दिया था। गाली-गलौच का वीडियो उनके संज्ञान में आया है, जिसकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- यूपी के राज्य कर अधिकारियों को बड़ी राहत: ऑनलाइन मीटिंग का समय होगा तय, मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड होगी लिस्ट