यूपी के राज्य कर अधिकारियों को बड़ी राहत: ऑनलाइन मीटिंग का समय होगा तय, मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड होगी लिस्ट
राज्य कर विभाग के अधिकारियों को ऑनलाइन मीटिंग और बार-बार सूचना मांगने की समस्या से राहत मिलेगी। प्रमुख सचिव कामिनी रतन चौहान ने द्विवार्षिक अधिवेशन में ऑनलाइन बैठक का समय तय करने और वरिष्ठता सूची मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने का आश्वासन दिया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
ऑनलाइन मीटिंग के लिए समय निर्धारित किया जाएगा।
बार-बार एक ही सूचना मांगने पर रोक लगेगी।
वरिष्ठता सूची मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड होगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य कर विभाग के अधिकारियों को किसी भी समय आनलाइन मीटिंग के लिए नहीं बुलाया जाएगा। इसके लिए समय निर्धारित किया जाएगा। अभी किसी भी समय आनलाइन मीटिंग शुरू कर दी जाती है, जिससे क्षेत्र में काम कर रहे अधिकारियों को दिक्कत होती है। इसके लिए अलावा एक ही सूचना बार-बार मांगने पर रोक लगाई जाएगी। कैडर के पुनर्गठन पर विचार होगा। अधिकारियों की वरिष्ठता सूची मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी रतन चौहान ने वाणिज्य कर अधिकारी संघ और राज्य कर अधिकारी सेवा संघ के द्विवार्षिक संयुक्त अधिवेशन में यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। आनलाइन बैठक के लिए बुलाने की व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।बार-बार एक ही सूचना मांगने से होने वाली परेशानी भी दूर की जाएगी।
अधिवेशन के अंतिम दिन प्रथम सत्र में दोनों संगठनों के प्रत्याशियों ने क्वालीफाइंग भाषण देकर अपना एजेंडा वार्षिक आमसभा (एजीएम) के सदस्यों के सामने रखा। कैडर के हितों की रक्षा, अधिकारियों की सेवा संबंधी समस्याओं और विभागीय व्यवस्था में सुधार के मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद दोनों संगठनों की कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराया गया।
वाणिज्य कर अधिकारी संघ में प्रियंका सिंह अध्यक्ष और उमाशंकर सिंह महासचिव चुने गए। स्मृति गुप्ता, शैलेंद्र सिंह और अनिल यादव उपाध्यक्ष, विपिन मिश्र कोषाध्यक्ष तथा संतोष अग्रहरी आडिटर निर्वाचित हुए। वाणिज्य कर अधिकारी सेवा संघ में मनोज कुमार विश्वकर्मा अध्यक्ष और भास्कर सिंह महासचिव चुने गए।
यह भी पढ़ें- हरदोई: समय पर वोटर ID पहुंचाने के लिए डाक विभाग की स्पेशल व्यवस्था, 8 दिन में बांटे 15218 कार्ड
अखिलेश कुमार दुबे, विंध्यवासिनी वर्मा और डा. सुनील जायसवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। डा. विदिशा शुक्ला और प्रियदर्शी कटियार संयुक्त सचिव, गौरव राजपूत कोषाध्यक्ष तथा पंकज कुमार आडिटर निर्वाचित हुए। शिव आसरे सिंह को संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव एजीएम में सर्वसम्मति से पारित किया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।