सहारनपुर में ओवैसी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देने के मामले में बड़ी कार्रवाई, CO पवन कुमार का बदला गया कार्यक्षेत्र
सहारनपुर में असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। एसएसपी ने सीओ पवन कुमार का कार्यक्षेत्र बदलते हुए उन्हें सीओ सदर से हटाकर सीओ यातायात बनाया है।

सहारनपुर के सर्किट हाउस में सांसद असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिस कर्मी
HighLights
ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देने पर पुलिस विभाग में कार्रवाई।
एसएसपी ने सीओ पवन कुमार का कार्यक्षेत्र बदल दिया।
सीओ सदर से हटाकर सीओ यातायात का चार्ज दिया।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के मामले में पुलिस महकमे में कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने सीओ पवन कुमार का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। उन्हें सीओ सदर के पद से हटाकर सीओ यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
30 नवंबर को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर के साथ ही एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी सहारनपुर पहुंचे थे। इस दौरान सर्किट हाउस में न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह को सलामी देने के लिए लगाई गई। गारद ने ओवैसी को गार्ड आफ आनर दिया था। मामला चर्चा में आने के बाद एसएसपी अभिनंदन ने एसपी देहात मयंक पाठक को मामले की जांच सौंपी थी।
ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। इस मामले को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भी वीडियो प्रसारित किया गया था। वीडियो में सहारनपुर पुलिस की ओर से ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का दावा किया गया था। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था।
मामले की जांच करने के बाद एसपी देहात मयंक पाठक ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी अभिनंदन को सौंप दी है। जांच के बाद एसएसपी ने सीओ पवन कुमार के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्हें सीओ सदर से हटाकर सीओ यातायात बनाया गया है। एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि सीओ पवन कुमार को सीओ सदर के चार्ज से हटाकर सीओ यातायात का चार्ज दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।