विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में डिप्टी कमिश्नर के घर नकाबपोश का आतंक, बेटी और पत्नी को पिस्तौल से धमकाया

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 17 Sep 2026 07:52 PM (IST)

Saharanpur News: सहारनपुर में राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर के घर में एक नकाबपोश युवक ने घुसकर उनकी बेटी ...और पढ़ें

मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू, खंगाले जा रहे सीसीटीवी

मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू, खंगाले जा रहे सीसीटीवी

HighLights

  1. राज्य कर विभाग में डिप्टी कमिश्नर हैं राजीव कुमार शाक्य।

  2. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर के घर में नकाबपोश युवक ने घुसकर उनकी बेटी को डरा दिया। बेटी की आवाज सुनकर बाहर आई मां को भी आरोपित ने धमकाया। जिसके बाद आरोपित ने दोनों को घर के अंदर चलने के लिए कहा। मगर इस बीच दोनों ने शोर मचाया तो आरोपित वहां से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली रोड की पैरामाउंट कालोनी निवासी राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर राजीव कुमार शाक्य ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह कालोनी में के-147 में ऊपरी तल पर किराये के मकान में रहते हैं। 16 सितंबर की रात आठ बजे उनकी बेटी घर के बरामदे में काम कर रही थी। इस दौरान करीब 22 साल का युवक उनके घर में पहुंचा। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।

युवक हाथ में लिए पिस्तौल जैसे दिखने वाले हथियार से उनकी बेटो को डराते हुए घर के अंदर ले जाने लगा। जिसके बाद उनकी पत्नी बाहर आईं तो उनको भी डराते हुए घर के अंदर चलने के लिए कहा। इस बीच दोनों मां-बेटी ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर राजीव कमरे से बाहर आए तो आरोपित युवक फरार हो गया। इस पर सुनील ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें- नकली सिक्कों का मास्टरमाइंड उपकार जेल से रिहा हाेने पर फिर खड़ी कर देता था नकली 'टकसाल', कई राज्यों में था नेटवर्क

इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली। पुलिस को आरोपितों की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी के माध्यम से प्राप्त हुई हैं। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि राज्य कर अधिकारी राजीव कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- IAS के पिता का स्कूटर और ADO की बाइक जब्त, बागपत में परिवहन विभाग का एक्शन; 43 वाहन जब्त कर स्क्रैप सेंटर भेजे

आरोपित की तलाश में सदर बाजार थाना पुलिस सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि आरोपित किस उद्देश्य से घर में घुसा था।