विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IAS के पिता का स्कूटर और ADO की बाइक जब्त, बागपत में परिवहन विभाग का एक्शन; 43 वाहन जब्त कर स्क्रैप सेंटर भेजे

By Kapil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 17 Sep 2026 07:13 PM (IST)

Bagpat News: बागपत में अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई की, जिसमें एक आईएएस अधिकारी के ...और पढ़ें

बागपत में तहसील के पास से जब्त किए गए स्कूटर व बाइकों को लेकर जाते विभाग के कर्मचारी। जागरण

बागपत में तहसील के पास से जब्त किए गए स्कूटर व बाइकों को लेकर जाते विभाग के कर्मचारी। जागरण

HighLights

  1. एआरटीओ ने अभियान चलाकर 43 वाहन स्क्रैप सेंटर भेजे

  2. कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने किया हाईवे जाम

जागरण संवाददाता, बागपत। एनसीआर क्षेत्र में अवधि पूर्ण करने के बाद सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है। बागपत निवासी एवं पश्चिम बंगाल की आइएएस सना अख्तर के पिता का 30 साल पुराना स्कूटर और गाजियाबाद के एडीओ की बाइक जब्त कर ली गई।

दिनभर की कार्रवाई में 43 वाहन जब्त कर स्क्रैप सेंटर भेजे गए। कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने हाईवे जाम किया। उनकी के अधिकारियों से नोकझोंक हुई।

बागपत एनसीआर में आता है। डीजल के 10 साल और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहनों का परिवहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में पंजीकृत 3,099 पुराने कमर्शियल वाहन अवधि पूर्ण कर चुके हैं। प्रतिबंधित होने के बावजूद अधिकांश वाहन सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा होने के बाद अफसर हरकत में आए।

एआरटीओ विपिन कुमार ने अपनी टीम के साथ गुरुवार को बागपत नगर के कोर्ट रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। सड़क किनारे खड़े आइएएस सना अख्तर के पिता तमीम अख्तर का स्कूटर और गाजियाबाद के एक एडीओ की बाइक समेत कई वाहन जब्त किए। स्कूटर उठाते समय तमीम अख्तर वहां नहीं थे।

इसी तरह दूसरे स्थानों पर पहुंचकर वाहन पकड़े गए। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा पाठशाला के पास चेकिंग अभियान चलाया तो व्यापारी और अन्य लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने हाईवे जाम किया। उनकी अधिकारियों से नोकझोंक हुआ है। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर जाम खुलवाया।

एआरटीओ का कहना है कि गुरुवार को 43 वाहन जब्त किए गए। इनमें दो कार भी शामिल हैं। 20 सितंबर से अब तक 335 वाहन जब्त कर स्क्रैप सेंटर भेजे गए। इनमें कई वाहन अधिकारी व कर्मचारियों से संबंधित हैं। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने खेकड़ा पाठशाला के पास हाईवे पर जाम लगाया। चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

आइएएस के पिता का है सबसे पुराना स्कूटर

एआरटीओ का कहना है कि अभी तक पकड़े गए 335 वाहनों में सबसे पुराना स्कूटर है। यह करीब 30 साल पुराना है। 

इन्हाेंने कहा 

मैं शहर से बाहर हूं, मुझे नहीं पता कि मेरा स्कूटर परिवहन के अधिकारियों ने जब्त किया है। यह जरूर है कि स्कूटर पुराना है। जो दुकान के बाहर खड़ा रहता है, जिसे परिवार का कोई सदस्य नहीं चलाता है। स्कूटर जब्त होने के संबंध में परिवार को भी जानकारी नहीं है। घर लौटने के बाद ही पता करेंगे कि क्या हुआ है।
-तमीम अख्तर, स्कूटर स्वामी