सहारनपुर में चूल्हा-चौका लेकर SDM दफ्तर में धरने पर बैठा किसान परिवार, समस्या समाधान होने तक डटे रहने का ऐलान
Saharanpur New: सहारनपुर के सरूरपुर तगा गांव का एक किसान परिवार चकमार्ग पर अवैध कब्जे के खिलाफ एसडीएम कार्यालय नकुड़ ...और पढ़ें

चकमार्ग से कब्जा हटवाने की मांग लेकर एसडीएम कार्यालय पर खाने-पीने के सामान के साथ धरने पर बैठा किसान परिवार। जागरण
HighLights
सहारनपुर में किसान परिवार चकमार्ग कब्जे के खिलाफ धरने पर।
गांव के दबंगों ने चकमार्ग पर कब्जा कर अपने खेतों में मिलाया।
संवाद सूत्र, नकुड़ (सहारनपुर)। गांव सरुरपुर तगा के किसान परिवार ने महिलाओं के साथ खाने-पीने का सामान व चूल्हा लेकर चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर समस्या समाधान होने तक धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
सरूरपुर तगा निवासी नितिन सैनी ने बताया कि वें पिछले आठ महीने से उनके खेत के रास्ते के लिए जाने वाली चकरोड़ को कब्जा मुक्त कराने की मांग कर रहे हैं। गांव के दबंग किसानों ने चकमार्ग पर कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया है, जिससे उन्हें अपने खेतों में जाने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा है। तहसील प्रशासन कई बार टीम गठित कर पैमाईश के लिए मौके पर जा कर बगैर कार्रवाई किए लौट जाता है।
चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराने के लिए वें कईं बार संपूर्ण समाधान दिवस पर भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है। इससे पहले भी चकमार्ग से कब्जा हटवाने की मांग लेकर संपूर्ण समाधान दिवस पर किसान धरना दे चुके हैं। किसान परिवार की महिलाओं को साथ लेकर दिन भर एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे रहे।
किसानों का कहना है कि समस्या समाधान होने तक वें यहीं डटे रहेंगे। इस दौरान किसान परिवार अपने खाने पीने के सामान, बर्तन,पानी व चूल्हा लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे है। उन्होंने दोपहर का भोजन वहीं बैठकर बनाया और खाया भी। किसान परिवार का धरना लोगों में कौतुहल का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- 18 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगी चीनी, एक साथ होगा तीन माह की चीनी का वितरण
उधर, एसडीएम नकुड़ निधि भारद्वाज ने बताया कि चकमार्ग पर करीब चालीस साल से कब्जा है, राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर पैमाइश कर चिह्नीकरण कर संबंधित किसानों को नोटिस जारी किए हैं, शीघ्र ही चकमार्ग को कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा।
