विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में ऑनलाइन धमकी देकर 12 लाख की ठगी, अन्य मामले में सोने के जेवरात के नाम पर बड़ा धोखा

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 10 Sep 2026 05:22 PM (IST)

Saharanpur News: सहारनपुर में साइबर ठगों ने ऑनलाइन धमकी देकर एक व्यक्ति से 12.07 लाख रुपये ठग लिए। सोने के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की।

  2. अन्य मामले में सोने के जेवरात की शुद्धता में धोखाधड़ी, 3.30 लाख का चूना।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जनकनगर क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने ऑनलाइन धमकी देकर एक व्यक्ति को भयभीत किया और दबाव बनाकर उससे अलग-अलग माध्यमों से कुल 12.07 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जय पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले अमरनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। आरोप है कि एक व्यक्ति ने ऑनलाइन माध्यम से उन्हें धमकी दी। इसके बाद डर और दबाव के बीच उनसे रकम विभिन्न तरीकों से ट्रांसफर करा ली गई। शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम किन-किन बैंक खातों में पहुंची और वहां से उसे आगे कहां ट्रांसफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक जावेद खान ने बताया कि मामले से जुड़े बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और ऑलाइन धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। डिजिटल ट्रांजेक्शन के रिकार्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

असली सोना बताकर दिए जेवर, जांच में निकले 5.84 कैरेट के

सहारनपुर: 3.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी सोने के जेवरात के नाम पर की गई। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने 24 कैरेट के सोने के आभूषण बताकर 5.84 कैरेट के थमा दिए गए। आरोप है कि आरोपितों ने 50 हजार रुपये का चेक व दो लाख 80 हजार रुपये नकद लिए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गांव लखनौती खुर्द निवासी चमनलाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गांव में ही आरामशीन चलाने वाले शीबा, शाहरून छह सितंबर को परिचित नवाब के साथ उनके यहां पर पहुंचे। दोनों ने रुपयों की जरूरत बताते हुए नौ तौला के जेवरात को गिरवी रखने की बात कहीं। इस पर चमनलाल ने आरोपितों को दो लाख 80 हजार की नगदी व 50 हजार रुपये का चेक दिया।

आरोपितों ने छह माह का समय गिरवी रखे गए जेवरात को छुड़ाने के लिए मांगा। चमनलाल ने बताया कि जब उसने आभूषणों को चेक कराया तो इनकी गोल्ड कैरेट शुद्धता 5.84 पाई गई। इसके बाद लैब के ज्वैलर्स ने जेवरात के बदले उन्हें 1.32 लाख रुपये दिए। चमनलाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।