दीपावाली बाजार: सोने-चांदी में गिरावट से सराफा कारोबार को बड़ी उम्मीद, धनतेरस पर बाजार के झूमने की संभावना
सोने-चांदी के दामों में गिरावट से सहारनपुर के सराफा बाजार में दीपावली पर अच्छी बिक्री की उम्मीद जगी है। हल्के ...और पढ़ें

HighLights
सोने-चांदी की कीमतों में एक पखवाड़े से गिरावट जारी।
हल्के जेवरात, चांदी के वास्तु यंत्रों की बढ़ी मांग।
धनतेरस, दीपावली पर बिक्री में उछाल की उम्मीद।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। सोने-चांदी के दामों में गिरावट से सराफा बाजार को बड़ी उम्मीदें है। एक पखवाड़े से गिरावट का दौर चला आ रहा है। चांदी के वास्तुयंत्रों की अभी बाजार में अच्छी मांग आ रही है, इन यंत्रों में कछुआ, हाथी और मछली प्रमुख है। सोने के आइटमों में जेवरात खूब पसंद किए जा रहे है। हल्के डिजाइन के जेवरात लोग बुक कराने के बाद धनतेरस और दीपावली पर डिलीवरी लेंगे।
दीपावली पर बाजारों में इस बार कारोबार को लेकर सराफा कारोबारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दाम कम होने से उन ग्राहकों के भी खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने की संभावना बढ़ गई है, जो लंबे समय से कीमतों में कमी का इंतजार कर रहे थे।
बाजार में इस बार नया ट्रेंड
सराफा कारोबारियों का मानना है कि यदि कीमतों में नरमी का रुख बना रहा तो दीपावली पर आभूषणों की बिक्री में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। सराफा बाजार में इस बार नया ट्रेंड देखने का मिल रहा है, ज्यादातर ग्राहक वास्तुयंत्रों में चांदी के बने कछुआ, हाथी और मछली की मांग कर रहे है।
यह यंत्र छह ग्राम से शुरू होकर ग्राहक की डिमांड के अनुसार उपलब्ध कराए जा रहे है। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषणों के साथ सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, चांदी के बर्तनों, पूजा सामग्री और उपहारों की खरीदारी भी बाजार के कारोबार को गति दे सकती है।
मध्यमवर्गीय परिवारों ने खरीदारी में सावधानी बरती
पिछले कुछ समय से सोने-चांदी की ऊंची कीमतों के चलते मध्यमवर्गीय परिवारों ने खरीदारी में सावधानी बरती थी। कई ग्राहकों ने शादी-विवाह और त्योहार के लिए आभूषण खरीदने की योजना टाल दी थी। अब कीमतों में गिरावट से ऐसे ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है। कारोबारियों का कहना है कि सोने के हल्के वजन वाले आभूषण, चांदी की पायल, बिछुए और सिक्कों की मांग बढ़ सकती है।
बाजार में सोमवार को 24 कैरेट सोना 1.40 लाख प्रति दस ग्राम रहा। एक किग्रा चांदी 1.85 लाख रुपये बिकी। सराफा कारोबारी राम राजीव सिंघल ने बताया कि इस बार बाजार पिछले वर्षों के मुकाबले अच्छा रहने की उम्मीद है। सोने के हल्के वजन के जेवरात को ग्राहक अधिक ले रहे है। कारोबारी सुभाष अग्रवाल बताते है कि कुछ ग्राहक सोने के आइटम पसंद कर उनकी डिलीवरी धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर लेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।