विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्रियों को राहत: स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच; इनमें वाया सहारनपुर चलने वाली गाड़ियां भी शामिल

By Ajay Saxena Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 24 Oct 2026 06:15 PM (IST)

Saharanpur News: रेलवे ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. त्योहारी सीजन में वेटिंग में सफर करने वालों को मिलेगा लाभ।

  2. रेलवे ने संबंधित मंडल रेल प्रबंधकों को जरूरी निर्देश जारी किए।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। त्योहारों के सीजन में संचालित स्पेशल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। वर्तमान में जहां ट्रेनों में सफर को मारामारी मची है तथा ठसाठस चल रही नियमित व स्पेशल ट्रेनों में नो वेटिंग हो गई है।

ऐसे में रेलवे ने त्योहारों पर विशेष रूप से संचालित स्पेशल ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा कर दी है। इसमें कई ट्रेन वाया सहारनपुर होकर निकलने वाली है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहारी सीजन में संचालित स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

रेलवे ने संबंधित मंडल रेल प्रबंधकों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगने से न केवल वेटिंग यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि बड़ी संख्या में यात्रियों का सफर आसान होगा।

इन स्पेशल ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

वाया सहारनपुर होकर निकलने वाली जिन स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जायेंगे उनमें गाड़ी संख्या 04616 व 04615 फिरोजपुर-पटना स्पेशल में फिरोजपुर से 3 से 10 नवंबर तक और पटना से 4 से 11 नवंबर के बीच अतिरिक्त कोच लगाए जायेंगे। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04668 व 04667 अमृतसर-बरौनी स्पेशल में अमृतसर से 1 से 15 नवंबर और बरौनी से 3 से 17 नवंबर तक अतिरिक्त कोच लगेगें।

साथ ही गाड़ी संख्या 04014 व 04013 आनंद विहार-लखनऊ स्पेशल में आनंद विहार से एक से 13 नवंबर तक और लखनऊ से 2 से 14 नवंबर तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। 04028 व 04027 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल, 04209 व 04210 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल, 04090 व 04089 नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल, 04098 व 04097 शकूरबस्ती-दरभंगा स्पेशल में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।

यह भी पढ़ें- कौन थे धर्मपाल, ज‍िन्‍होंने ब्रिटिश दस्‍तावेजों से ही साबि‍त कि‍या क‍ि अंग्रेजों से पहले बहुत बेहतर थी हमारी शिक्षा प्रणाली

यह भी पढ़ें- बीमार दारोगा की 20 दिन में 10 बार लगाई रात्रि ड्यूटी, आहत दारोगा ने भेजा त्याग-पत्र... अब होगी मामले की जांच