विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीमार दारोगा की 20 दिन में 10 बार लगाई रात्रि ड्यूटी, आहत दारोगा ने भेजा त्याग-पत्र... अब होगी मामले की जांच

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 22 Oct 2026 05:30 AM (IST)

बीमारी से पीड़ित दारोगा अतुल कुमार ने लगातार रात्रि ड्यूटी और मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर एसएसपी को अपना त्यागपत्र ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. दारोगा अतुल कुमार ने एसएसपी को भेजा त्यागपत्र।

  2. 20 दिन में 10 बार लगाई गई रात्रि ड्यूटी।

  3. एसएसपी ने एसपी देहात को सौंपी मामले की जांच।

जागरण संवाददाता, मेरठ। बीमारी के बावजूद 20 दिन में 10 दिन रात्रि ड्यूटी लगाने व लगातार मानसिक उत्पीड़न करने से आहत दारोगा ने एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को अपना त्यागपत्र भेज दिया। पूरे मामले पर गंभीर रुख अपनाते हुए एसएसपी ने एसपी देहात अभिजीत सिंह को पूरे मामले की जांच सौंपी है।

खरखौदा थाने पर तैनात दारोगा अतुल कुमार ने बताया कि वह लीवर संक्रमण से पीड़ित हैं। उनका उपचार चल रहा है। पेट में दर्द रहता है। उसने आरोप लगाया कि उसने इंस्पेक्टर खरखौदा व एसएसआइ शिवनारायण सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। बावजूद इसके एक से 20 अक्टूबर तक उसकी रात में थाना मोबाइल व रात्रि अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई। ड्यूटी मुंशी हेड कांस्टेबल सरवन कुमार इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। इससे उसकी दिक्कत बढ़ गई।

उसने अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। उसने दोबारा लगातार रात की ड्यूटी लगाने पर आपत्ति जताई तो बदसलूकी की गई। एसएसपी को प्रेषित त्यागपत्र में अतुल कुमार ने जांच कर कार्रवाई की मांग की। खरखौदा थाना प्रभारी समय पाल अत्री का कहना है कि दारोगा काफी समय से गैर हाजिर चल रहा था। आरोप गलत है।