अब दारुल उलूम की पार्किंग में कार खड़ी लगेगा शुल्क, ये रहेगी चार्ज की नई व्यवस्था
दारुल उलूम देवबंद में 1 दिसंबर से नई पार्किंग शुल्क व्यवस्था लागू की जा रही है। शुरुआती दो घंटे तक कोई शुल्क नहीं लगेगा, जबकि तीसरे घंटे से 50 रुपये चार्ज देना होगा और फिर हर तीन घंटे पर शुल्क लिया जाएगा।

दारुल उलूम देवबंद।
HighLights
1 दिसंबर से नई पार्किंग शुल्क व्यवस्था लागू होगी।
पहले दो घंटे तक पार्किंग निःशुल्क, फिर लगेगा शुल्क।
तीसरे घंटे से 50 रुपये शुल्क देना होगा।
संवाद सहयोगी, देवबंद। दारुल उलूम देवबंद परिसर में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए एक दिसंबर से नई शुल्क व्यवस्था लागू की जा रही है। अब परिसर में कार खड़ी करने पर शुरुआती दो घंटे तक कोई शुल्क नहीं देना होगा, जबकि तीसरे घंटे से 50 रुपये पार्किंग चार्ज देना होगा। इसके बाद प्रत्येक तीन घंटे पूरे होने पर निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।
संस्थान परिसर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है। यहां देश-विदेश से आने वाले लोगों के अलावा शहर के लोग भी अक्सर अपने वाहन खड़े कर देते हैं।
एक दिसंबर से लागू होगी नई व्यवस्था, पहले दो घंटे निशुल्क पार्किंग
कई बार स्थानीय लोग अपनी गाड़ियां लंबे समय तक परिसर में खड़ी छोड़ देते हैं, जिससे बाहर से आने वाले आगंतुकों को पार्किंग के लिए जगह मिलने में परेशानी होती है। इसी समस्या को देखते हुए पार्किंग शुल्क निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि वाहनों को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक खड़ा रखने पर रोक लग सके और पार्किंग का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार हो।
लंबे समय तक वाहन खड़े रखने पर लगेगा चार्ज
दारुल उलूम देवबंद अपनी ऐतिहासिक इमारतों, पुस्तकालय और शैक्षिक गतिविधियों के लिए देश-विदेश में पहचान रखता है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। संस्थान परिसर में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पहले से व्यवस्था की गई थी, लेकिन निर्धारित शुल्क नहीं होने के चलते पार्किंग स्थल पर वाहनों का दबाव बना रहता था।
ये रहेगी नई व्यवस्था
संस्था की और से जारी पत्र में बताया गया है कि नई व्यवस्था के अनुसार कार पार्क करने के शुरुआती दो घंटे निशुल्क रहेंगे। तीसरा घंटा शुरू होने पर 50 रुपये शुल्क देना होगा। इसके बाद प्रत्येक तीन घंटे पूरे होने पर पार्किंग शुल्क लिया जाएगा।
यह नियम एक दिसंबर 2026 से लागू होगा। नई व्यवस्था से संस्थान परिसर में पार्किंग को लेकर अनुशासन बनाए रखने और बाहर से आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने में होने वाली परेशानी दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।