विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर NHAI ने बंद कराए अवैध कट, ढाबा संचालकों ने मांगा समय

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:01 PM (IST)

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर NHAI ने दुर्घटनाओं से बचने के लिए ढाबों के पास बने छह अवैध कट बंद कराए। टीम ने चेतावनी दी कि दोबारा कट खोलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लाखनौर के पास में अवैध कट बंद करती एनएसआई की टीम। फोटो जागरण

लाखनौर के पास में अवैध कट बंद करती एनएसआई की टीम। फोटो जागरण

HighLights

  1. NHAI ने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर छह अवैध कट बंद किए।

  2. अवैध कटों के कारण बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा था।

  3. दो ढाबा संचालकों ने कट बंद करने के लिए समय मांगा।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कई स्थानों पर बने अवैध कट बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते है। एनएचएआइ की टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए ढाबों के आसपास खोले गए गए छह अवैध कट बंद कराए। चेतावनी दी कि दोबारा कट खोलने पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। दो ढाबा संचालकों द्वारा टीम से कुछ समय मांगा गया।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर एनएचएआई द्वारा वाहनों की स्पीड सीमा में कमी की गई है। कॉरिडोर पर सुरक्षित यातायात के लिए एनएचएआई की टीम ने गुरुवार रात कॉरिडोर पर हरियाबांस से लखनौती तक अभियान चलाया।

अभियान के दौरान टीम ने हरियाबांस और लाखनौर में छह कट बंद कराए। कपासी में शिवा टूरिस्ट ढाबा ओर सुखदेव ढाबा द्वारा टीम से कुछ समय मांगा गया।

बताते चले कि पूर्व में अवैध कट मिलने पर विभाग द्वारा तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। साइट इंजीयनर आकाश सिंह ने बताया कि अवैध कट बंद कराने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

टीम लगातार यह निगरानी कर रही है कि कॉरिडोर पर किसी भी स्थल पर अवैध रूप से यदि कहीं कट खोले गए है तो उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। अभियान के दौरान प्रोजेक्ट इंजीनियर रविकांत शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- मेरठ में 25 करोड़ की लागत से बनेगी मनोरथा गोशाला, 3000 बेसहारा गोवंशियों को मिलेगा आश्रय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।