विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'EVM में कोई गड़बड़ न हो तो ये 180 से ज्यादा सीटें नहीं ले सकते', भाजपा के 400 पार वाले नारे पर बोलीं प्रियंका गांधी

Published: Wed, 17 Apr 2024 01:57 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2024 03:32 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में आईएनडीआईए के कांग्रेस ...और पढ़ें

इमरान मसूद के समर्थन में प्रि‍यंका गांधी का रोड शो।
इमरान मसूद के समर्थन में प्रि‍यंका गांधी का रोड शो।

डि‍जि‍टल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में आईएनडीआईए के कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो क‍िया। बता दें, सहारनपुर सीट के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान किया जाएगा।

प्रि‍यंका ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा, ''आज जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, 'सत्ता' के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है।''

ये 180 से ज्यादा सीटें नहीं ले सकते: प्रि‍यंका  

भाजपा के 400 पार वाले नारे को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा, "या तो इन्होंने कुछ गड़बड़ पहले से कर रखी है कि इनको पता है कि इन्हें 400 पार मिलने वाले हैं... अगर देश में ऐसा चुनाव हो जिसमें ईवीएम में कोई गड़बड़ न हो तो मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि ये 180 से ज्यादा सीटें नहीं ले सकते, उससे भी कम सीटें लेंगे।"

पीएम मोदी ने कहा था ''मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं... किसी को डरने की जरूरत नहीं है। मेरे निर्णय किसी को डराने, दबाने के लिए नहीं हैं। वे देश के समग्र विकास के लिए हैं।'' इस बयान के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा, "उनके नेता हर जगह जाकर ये क्यों कह रहे हैं कि संविधान को बदलने वाले हैं? जब संविधान बदलेंगे तो आरक्षण का क्या होगा...सबके वोट के अधिकार का क्या होगा? इसका जवाब दें। ये कहना काफी नहीं है कि डरिए मत...हम तो वैसे भी नहीं डरते।"

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में तेजी से बदला समीकरण, योगी के आने से पहले बसपा को तगड़ा झटका, मायावती के जयकारे लगाने वाले पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी

यह भी पढ़ें: Nayab Singh Saini In UP: कैराना में गरजे हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी, क्या रही यूपी में उनके भाषण की प्रमुख बातें, पढ़िए यहां