विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nayab Singh Saini In UP: कैराना में गरजे हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी, क्या रही यूपी में उनके भाषण की प्रमुख बातें, पढ़िए यहां

Published: Mon, 15 Apr 2024 03:20 PM (IST)

नायब सिंह सैनी ने कहा कि यूपी में एक समय वह था जब पुलिस रात में रास्ते में कार रुकवा ...और पढ़ें

नुकड़ में जनसभा संबोधित करने आए हरियाणा के मुख्यमंत्री।
नुकड़ में जनसभा संबोधित करने आए हरियाणा के मुख्यमंत्री।

HighLights

  1. 2014 में देश की इज्जत नहीं थी, अब पूरी दुनिया झुकती हैं
  2. बेटियों को योगी जी ने वह सुरक्षित माहौल दिया है

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कैराना लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में नकुड में जनसभा को संबोधित करने आए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 से पहले देश की दुनिया में कोई भी इज्जत नहीं थी। आज वही भारत है जिसके सामने पूरी दुनिया झुकती है।

सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने इस देश को ऐसा बनाया है। आपके अगले पांच दिन भारत देश को 500 साल का सुरक्षित भविष्य देंगे। उन्होंने प्रदीप चौधरी को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मतदान करें और प्रदीप चौधरी को जिताकर संसद में भेजें।

भाषण की प्रमुख बातें

1. 500 साल बाद राम मंदिर बना हैं। ये मोदी की देन हैं। इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश हैं, जहां श्रीराम लीला होती हैं। इंडोनेशिया में अटल को वहां के मंत्री ने कहा था कि राम मंदिर क्यों नहीं बन रहा। ये मोदी की मेहरबानी हैं, जो आज राम आए हैं।

2. 10 वर्षों में देश बदला हैं। 2014 से पहले दुनिया में भारत की इज्जत नहीं थी, आज पूरी दुनिया झुकती हैं। योगी ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित प्रदेश बनाया हैं।

3. कांग्रेस ने देश को कुछ नहीं दिया। 60 साल राज किया। मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई। राम मंदिर बनवाया, बहु बेटियों को सुरक्षित माहौल दिया।

4. कांग्रेस केवल भारत जोड़ो यात्रा निकलती हैं। बोलती हैं न्याय करेंगे। कांग्रेस के समय में भारत की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं थी। आज पड़ोसी देश हमला तो दूर भारत के बारे में गलत सोचते भी नहीं।

5. 2014 से पहले गैस सिलेंडर के लिए तीन दिन तक लाइन में लगना पड़ता था। आज नहीं। उज्ज्वला गैस योजना मोदी ने दी।

6. हाइवे निर्माण, रेलवे कनेक्टिविटी हवाई यात्रा मोदी ने दी।

7. 2014 से पहले देश की आर्थिक इकॉनोमी 10 स्थान पर थी। आज पांचवें स्थान पर हैं। 2027 तक तीसरे स्थान पर होगी।

8. तीसरी बार मोदी को जिताने का मतलब देश को आने वाले 500 तक सुरक्षित करना हैं।

9. आज आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। कैराना लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को जिताना हैं। 

ये भी पढ़ेंः Baba Tarsem Singh Murder: इनामी शूटर की तलाश में चार राज्यों में उत्तराखंड पुलिस ने डाला डेरा, एक एनकाउंटर में ढेर

ये भी पढ़ेंः बेटी के सामने मां की गला रेतकर हत्या, पीछे से किया पीड़िता पर जोरदार वार; इस वजह से मिली यह खौफनाक सजा