विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार्तिक मेले के लिए आज से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, सहारनपुर में रूट बदले, स्टापेज बढ़े

Published: Tue, 24 Nov 2026 04:19 PM (IST)

रेलवे ने कार्तिक मेले के लिए आज से कई विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और सहारनपुर के टपरी जंक्शन सहित कई स्टेशनों पर स्टापेज बढ़ाए गए हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कार्तिक मेले के दौरान तीर्थ यात्रियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की आवाजाही सुचारू रखने, भीड़ का बेहतर ढंग से प्रबंध करने और यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

साथ ही करीब दर्जन लंबी दूरी की ट्रेनों रूट बदलने के साथ ट्रेनों के स्टापेज बढ़ाए गए है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार स्पेशल ट्रेनें 24 नवंबर (आज) व 25 नवंबर को चलेंगी। गढ़ मुक्तेश्वर व हरिद्वार में होने वाले मेले के लिए स्पेशल ट्रेन सहारनपुर के टपरी जंक्शन से होकर निकलेगी। रूट परिवर्तन व स्टापेज भी दो दिन ही जारी रहेगा।

यह चलेगीं मेला स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04303 दिल्ली हरिद्वार मेला स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार व बुधवार को किया जाएगा। यह ट्रेन मार्ग मे गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के टपरी जंक्शन, रुड़की स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04301 मुरादाबाद गाजियाबाद मेला स्पेशल भी दो ट्रिप के लिए संचालित होगी। मार्ग में ट्रेन मुरादाबाद से चलकर अमरोहा, गजरौला, गढमुक्तेश्वर, हापुड़, पिलखुआ, स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 64561 का संचालन गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ के बीच किया जाएगा।

इन ट्रेनों को मार्ग बदलकर निकाला जायेगा

गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मू एक्सप्रेस, 15011 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस, 14113 सूबेदारगंज देहरादून एक्सप्रेस को 24 व 25 नवंबर को मार्ग बदलकर वाया गढ़मुक्तेश्वर स्टापेज देकर निकाला जायेगा। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15014 काठ गोदाम जैसलमेर एक्सप्रेस, 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस, 15059 लाल कुआं एक्सप्रेस, 14311 व 14312 भुज एक्सप्रेस, 15036 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 14009 चंपारण एक्सप्रेस, 14011 रूद्रपुर एक्सप्रेस, 22453 मेरठ लखनऊ एक्सप्रेस, 04209 वाराणसी दिल्ली स्पेशल को वाया गढमुक्तेशर स्टापेज देकर निकाला जायेगा। इसके अलावा करीब 10 अन्य ट्रेनों को बालावाली व कनाकाधेर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज व सूबेदारगंज से बेंगलुरु के लिए दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन, UP-MP व कर्नाटक-महाराष्ट्र की राह होगी आसान

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में कार्तिक मेले पर विशेष तैयारी, तीर्थयात्रियों के लिए दो दिन रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।