विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारनपुर के डीएम कार्यालय परिसर में बनी मस्जिद पर राजनीति गरम, सीएम से शिकायत के बाद बैठी जांच

Published: Mon, 10 Feb 2025 11:51 AM (IST)

Saharanpur News सहारनपुर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बनी मस्जिद को लेकर बवाल मचा हुआ है। बजरंग दल के पूर्व ...और पढ़ें

Saharanpur News: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद। जागरण
Saharanpur News: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद। जागरण

HighLights

  1. अपर जिलाधिकारी अर्चना द्विवेदी ने तहसीलदार सदर को जांच सौंपी
  2. बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने की शिकायत
  3. शिकायत पत्र में दी जानकारी, करीब 20 से 25 पुरानी है मस्जिद

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बनी मस्जिद को अवैध बताए जाने के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अपर जिलाधिकारी अर्चना द्विवेदी ने तहसीलदार सदर को जांच सौंपी है। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

शिकायत में उल्लेखित तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट जल्द से जल्द अधिकारियों को भेजी जाएगी। उसके बाद ही मस्जिद पर आगामी कार्रवाई होगी।

बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने आठ जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में वार्ता की थी। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बनी मस्जिद को अवैध बताते हुए लिखित शिकायत पत्र दिया था।

शिकायत पत्र में दी जानकारी, करीब 20 से 25 पुरानी है मस्जिद

इस शिकायत पर पत्र में बताया गया था कि जिलाधिकारी परिसर में बनी मस्जिद करीब 20 से 25 साल पुरानी है। यह मस्जिद पूरी तरह से अवैध है। इतना ही नहीं मस्जिद परिसर में डाक कार्यालय के अलावा तीन-चार कमरे भी बने हुए है। आरोप है कि इन कमरों में मस्जिद के मौलवी के अलावा बाहरी लोग किराए पर रहते है। इसके अलावा कुछ बाहरी लोग भी आते-जाते है। आरोप है कि कमरों और डाकघर का मासिक किराया भी मस्जिद कमेटी ही वसूलती आ रही है।

बजरंग दल नेता ने कहा, डीएम दफ्तर महत्वपूर्ण कार्यालय

बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने का आरोप है कि जिलाधिकारी कार्यालय एक अति महत्वपूर्ण कार्यालय है। जहां पर अति गोपनीय कार्य भी संपादित होते हैं। ऐसे में वहां पर बाहरी लोगों का निवास और आवागमन कैसे संभव है। इस मामले में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आशुतोष मोहन अग्रिहोत्री ने जिलाधिकारी मनीष बंसल को कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिसके बाद अब तहसीलदार सदर को जांच सौंपी गई हैं।

छह माह पहले आरटीआइ में मांगा था जवाब

डीएम कार्यालय परिसर में बनी मस्जिद को लेकर बजरंगदल के नेता ने आरटीआइ डाली थी। इस आरटीआइ में पूछा गया था कि सरकारी भूमि पर मस्जिद का निर्माण कैसा हुआ। मस्जिद को अवैध बताते हुए किराए की रकम के बारे में भी सवाल किए गए थे, लेकिन आरटीआइ में जवाब नहीं मिल सका तो मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंचा।

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Vrindavan: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी ऐसी भीड़ कि बिगड़ गए हालात, चीख उठे बच्चे और महिलाएं

ये भी पढ़ेंः छह हत्याओं में जिसे हाई कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा, 13 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिए उसकी रिहाई के आदेश

जान से मारने धमकी और फायरिंग करने वाले को भेजा जेल

नकुड़ कोतवाली अंतर्गत अबेहटा निवासी खालिद पुत्र रशीद ने 6 दिसंबर 2024 को नकुड कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आहद पुत्र जिंदा हसन पर मारपीट और जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग और जान मारने की धमकी के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। रविवार को एक सूचना पर नकुड़ थाना प्रभारी अविनाश गौतम के नेतृत्व में चौकी प्रभारी आजाद सिंह ने कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल गोरव कुमार के साथ गश्त करते हुए नकुड रोड पर गांव छुछकपुर अड्डे पास अभियुक्त आहद पुत्र जिंदा हसन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा में वांछित चल रहे आहद को गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया है। आहद पर आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।