विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में गंगोह-देवबंद-मंगलौर मार्ग का होगा चौड़ीकरण, जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:58 PM (IST)

सहारनपुर में गंगोह-देवबंद-मंगलौर मार्ग के 14 किमी हिस्से का चौड़ीकरण जल्द शुरू होगा, जिसके लिए ₹45.37 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

दौलतपुर से गंगोह-नानौता-देवबंद होकर मंगलौर जाने वाला मार्ग

दौलतपुर से गंगोह-नानौता-देवबंद होकर मंगलौर जाने वाला मार्ग

HighLights

  1. गंगोह-देवबंद-मंगलौर मार्ग का 14 किमी चौड़ीकरण होगा।

  2. ₹45.37 करोड़ की राशि स्वीकृत, भूमि अधिग्रहण जल्द।

  3. 40 गांवों की 1.25 लाख आबादी को मिलेगा लाभ।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। गंगोह और देवबंद विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाले दौलतपुर-नानौता-मंगलौर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। 14 किमी चौड़ीकरण के लिए 45.37 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। निर्देश है कि विभाग द्वारा पहले भूमि अधिग्रहण एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूरा कराए जाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के सुधारीकरण के लिए जनप्रतिनिधियों से मिले प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश शासन को भेजे गए थे। शासन स्तर से निर्माण के लिए बजट स्वीकृति जारी की गई है। गंगोह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांव दौलतपुर से नानौता-देवबंद होकर यह सड़क उत्तराखंड के मंगलौर तक जाती है, इससे कई ग्रामीण संपर्क मार्ग भी जुड़ते है।

राज्य मार्ग-167 के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग के लगभग 14 किमी हिस्से को टू-लेन किया जाएगा, इस क्षेत्र में फिलहाल सड़क की चौड़ाई 5-7 मीटर तक है। अब इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। शासन द्वारा 45 करोड़ 37 लाख 46 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। निर्माण शुरू कराने से पहले भूमि अधिग्रहण एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम पूरा कराया जाएगा।

गंगोह क्षेत्र से शुरू होने वाले इस मार्ग पर आने वाले लगभग 40 गांवों की 1.25 लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सीपी सिंह के अनुसार मार्ग के लिए बजट स्वीकृति मिली है। विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी कराने के बाद ही निर्माण की कार्यवाही शुरू कराई जाएगी।

जनपद में लोक निर्माण विभाग की सड़कें

कुल मार्ग 1215, पांच कैटेगिरी में राज्य मार्ग, प्रमुख जिला मार्ग, शहरी मार्ग, अन्य जिला मार्ग और ग्रामीण मार्गों की कुल लंबाई-3542.11 किमी, ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की कुल लंबाई-1863.037 किमी,शहरी क्षेत्र की सड़कों की कुल लंबाई-48.052 किमी, ग्रामीण क्षेत्रों में कुल सड़कें-1080, शहरी क्षेत्र में कुल सड़कें-15।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।