विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डबल मर्डर: सुधारस का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर राखी ने ऐंठे थे 25 लाख, दोनों के थे अवैध संबंध 

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 02 May 2026 04:22 PM (IST)

सुधारस चौहान और कपिल चौहान को विक्रांत व राखी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

राखी और आरोपित सुधारस। सौ. सोशल मीडिया

राखी और आरोपित सुधारस। सौ. सोशल मीडिया

HighLights

  1. सुधारस चौहान बोला- ब्लैकमेल करने के चलते राखी को मौत के घाट उतारा।

  2. शव को कपड़े में लपेट रस्सी से बांधकर राजापुर नौगांव क्षेत्र के जंगल में फेंका था।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। डूडाकर्मी विक्रांत व उसकी प्रेमिका राखी की हत्या के आरोपित सुधारस चौहान और कपिल चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सुधारस ने बताया कि राखी उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी।राखी के विक्रांत के साथ ही उससे भी अवैध संबंध थे। 

पुलिस को आरोपित सुधारस ने बताया कि राखी एवं मृतक विक्रान्त (डूडा अधिकारी) के बीच जनपद मथुरा स्थित एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। बकौल सुधारस कुछ समय पूर्व राखी ने फ्लैट पर एक लड़की के साथ उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। उससे लगभग 25 लाख रुपये ऐंठ लिए थे।

रुपये लेने के बाद भी राखी लगातार वीडियो वायरल करने संबंधी धमकी देती रहती थी और अपनी हर बात को जबरदस्ती मनवा लेती थी। फिर राखी ने प्रलोभन दिया गया कि यदि में विक्रान्त को रास्ते से हटाने में सहयोग करूंगा तो वह आपत्तिजनक वीडियो नष्ट कर देगी। उसके बाद प्लाट भी उनका हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- PHOTO: अंटी में पिस्टल, फाइव स्टार का शौक... बागपत की 'मिस्ट्री गर्ल' राखी कश्यप की हत्या, कॉल डिटेल से खुलेंगे राज!

पुलिस पूछताछ में आरोपित सुधारस ने बताया कि करोड़ों रुपये के प्लाट में साझा होने को लेकर उसके मन में लालच आ गया और वह इस साजिश में शामिल हो गया। इसके बाद राखी व सुधारस ने 15 अप्रैल को विक्रांत को फ्लैट पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इस दौरान उसको तीन गोली मारी गई। विक्रांत की हत्या करने के बाद दोनों शव को फ्लैट में छोड़कर चले गए।

इसके बाद 16 अप्रैल को सुधारस अपनी कार लेकर राखी के फ्लैट पर पहुंचा और फिर शव को कपड़ों में लपेटकर कार में रख लिया और हसनपुर लौटनी में लाकर फेंक दिया। 

विक्रांत की गुमशुदी के बाद जब बागपत पुलिस ने पूछताछ के दौरान राखी को संदेह के आधार पर छोड़ दिया तो राखी ने सुधारस को धमकी दी थी कि यदि उसे पुलिस द्वारा परेशान किया गया तो वह विक्रांत की हत्या की पूरी घटना उजागर कर देगी। उसने 25 अप्रैल को राखी से पार्टी करने की बात कही। जिस पर राखी तैयार हो गई।

वह राखी को कपिल के साथ सीधे फार्म हाउस पर लेकर पहुंचा और रास्ते में तीनों ने शराब भी पी थी।। इसके बाद आरोपित ने फार्म हाउस में ले जाकर हथौड़े व चाकूओं से वार कर राखी की भी हत्या कर दी।

सुधारस ने बताया कि जिस फार्म हाउस में उसने घटना को अंजाम दिया था वह देहरादून में रहने वाले एक व्यक्ति का है और उसकी कपिल चौहान से जान पहचान थी। हालांकि घटना के बारे में फार्म हाउस मालिक को कोई जानकारी नहीं थी।
सुधारस ने पहले ही कपिल की नेक्सान कार में हथौड़ा व चाकू छिपाकर रख दिया था। इस घटना के खुलासे में पुलिस टीम ने सीसीटीवी के साथ ही सर्विलांस की भी मदद दी। 

यह भी पढ़ें- डूडा कर्मी और उसकी प्रेमिका की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार

एसपी मयंक पाठक ने बताया कि राखी की शव मिलने के बाद आसपास के मोबाइलों की लोकेशन देखी गई। इसके साथ ही विक्रांत का शव जिस जगह मिला था उस जगह की मोबाइल लोकेशन का भी मिलान किया। दोनों जगहों पर सुधारस, कपिल, राखी के मोबाइल नंबरों की लोकेशन मिली। जिसके बाद पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर को सुुलझाया।

यह भी पढ़ें- फिल्मी कहानी जैसा मर्डर: पहले प्रेमिका ने डूडा कर्मी को मौत के घाट उतारा, इसके बाद साथियों ने युवती को भी मार डाला

राखी के सुधारस चौहान के साथ भी अवैध संबंध

पुलिस के अनुसार मृतक राखी के सुधारस चौहान के साथ भी अवैध संबंध थे। विक्रांत की गुमशुदी के बाद जब बागपत पुलिस ने पूछताछ के दौरान राखी को संदेह के आधार पर छोड़ दिया तो राखी ने सुधारस को धमकी दी थी कि यदि उसे पुलिस द्वारा परेशान किया गया तो वह विक्रांत की हत्या की पूरी घटना उजागर कर देगी।

यह भी पढ़ें- बागपत में दिल दहला देने वाली घटना: दोस्तों ने शराब पार्टी में युवक को ईंट से कूचकर मौत के घाट उतारा