विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डूडा कर्मी और उसकी प्रेमिका की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार

By Kapil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 01 May 2026 03:39 PM (IST)

Baghpat News : डूडा कर्मी विक्रांत और उसकी प्रेमिका राखी की हत्या के मुख्य आरोपित भाजपा नेता सुधारस चौहान को ...और पढ़ें

आरोपित सुधारस, मृतक राखी और विक्रांत के फाइल फोटो

आरोपित सुधारस, मृतक राखी और विक्रांत के फाइल फोटो

HighLights

  1. आरोपित सुधारस चौहान बागपत से गिरफ्तार।

  2. प्रेमिका ने मारी थी डूडा कर्मी को गोली

  3. प्रेमिका को साथियों ने मौत के घाट उतारा।

जागरण संवाददाता, बागपत। डूडा कर्मी विक्रांत सिंह व उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित भाजपा नेता सुधारस चौहान को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बागपत की चौहान एंक्लेव कालोनी में सुधारस चौहान अपने घर पर पहुंचा। उसी समय कालोनी के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने घर पर दबिश देकर सुधारस को गिरफ्तार कर लिया।

उसकी पत्नी कोमल का कहना है कि पति सुधारस चौहान ने किसी की हत्या नहीं की है। उसे झूठ फसाया गया है। पुलिस पति का एनकाउंटर कर सकती है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करें।

यह है मामला

बागपत के होटल में शराब पार्टी के दौरान कहासुनी के बाद प्रेमिका राखी कश्यप ने लाइसेंसी पिस्टल से डूडा कर्मी विक्रांत सिंह की जांघ में गोली मार दी थी। इसके बाद प्रेमिका और उसका साथी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बागपत का पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान व कपिल चौहान घायल विक्रांत को सहारनपुर ले गए। वहां भारी वस्तु सिर में मारकर उसकी हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया।

इसके बाद राज खुलने के डर से सुधारस ने कपिल के साथ मिलकर सहारनपुर के गांव रजापुर नौगांव में एक फार्म हाउस पर राखी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। विक्रांत 16 अप्रैल से लापता था, पत्नी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। विक्रांत और राखी के शव अलग-अलग दिन और जगह से सहारनपुर में बरामद हुए थे। आरोपित कपिल पुलिस की हिरासत में है।

यह भी पढ़ें- फिल्मी कहानी जैसा मर्डर: पहले प्रेमिका ने डूडा कर्मी को मौत के घाट उतारा, इसके बाद साथियों ने युवती को भी मार डाला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक फरार मुख्य आरोपित सुधारस को डर था कि उनका राज खुल जाएगा। उसने कपिल के साथ मिलकर राखी की रजापुर नौगांव में एक फार्म हाउस पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया। सोमवार की देर रात 12 बजे पुलिस को शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एसएसपी अभिनंदन, एसपी देहात मयंक पाठक भी मौके पर पहुंचे थे। मौके पर प्लास्टिक का बोरा व रस्सी मिली थी।

फायरिंग की घटना को किया था रफा-दफा

भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान का यूं ही दुस्साहस नहीं बढ़ा। छह माह पूर्व की गई फायरिंग की घटना को पुलिस ने रफा-दफा कर दिया था। छोटे-मोटी विवाद तो थाने, चौकी पहुंचने से पहले ही निस्तारित हो जाते थे। भाजपा नेता सुधारस चौहान प्रापर्टी डीलर, केबिल आपरेटर, होर्डिंग ठेकेदार है।

o6

उसका दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के थोड़ा आगे आफिस है। उसके पास लाइसेंस पिस्टल है। अक्टूबर माह में शहर के महावीर एंक्लेव में प्लाट के विवाद में झगड़ा हो गया था। उस समय सुधारस चौहान पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप लगा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाए रफा-दफा कर दिया था। डबल मर्डर की घटना के बाद शहर के लोग बोल रहे हैं कि सुधारस का दुस्साहस यूं ही नहीं बढ़ा। यदि पुलिस पूर्व में झगड़े के मामले में कार्रवाई कर देती तो शायद यह घटना न हो पाती।

पुलिस ने बरामद की राखी की पिस्टल

राखी की घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल को बागपत पुलिस बरामद कर चुकी है। यह पिस्टल सहारनपुर पुलिस को सौंपी जाएगी.

दवाई का थोक विक्रेता है कपिल

पकड़ा गया आरोपित कपिल चौहान दवाइयों का थोक विक्रेता है। बताया गया कि कपिल के रिश्तेदारों ने कुछ समय पहले ही जमीन बेची है, जिसमें से मोटी रकम कपिल को मिली है, जिससे उसने सहारनपुर में जमीन खरीदी है। घटना में उसका ही कार व फार्म हाउस इस्तेमाल हुआ है.

कार तो कभी ई-रिक्शा में किया सफर

पुलिस सूत्रों के अनुसार राखी होटल से नेक्सन कार से रवाना हुई थी। रास्ते में उतरकर ई-रिक्शा से अग्रवाल मंडी टटीरी के निकट दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर तक गई। इसके बाद उसी कार में सवार होकर सहारनपुर चली गई थी। इसका पता सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चला है.