विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कपड़ों से पहचान का दावा करने वालों से हुई भारी भूल...'; ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देने पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:30 AM (IST)

अखिलेश यादव ने सहारनपुर में ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने को भाजपा सरकार की बड़ी भूल और अपमान बताया है।

अखिलेश यादव (फाइल) और सहारनपुर के सर्किट हाउस में सांसद असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिस कर्मी

अखिलेश यादव (फाइल) और सहारनपुर के सर्किट हाउस में सांसद असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिस कर्मी

HighLights

  1. अखिलेश ने ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर को अपमान बताया।

  2. भाजपा सरकार की इसे बड़ी भूल करार दिया।

  3. पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर में ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के मामले को लेकर चुटकी लेते हुए इसे बड़ा अपमान करार दिया है।

इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखे पोस्ट में अखिलेश ने कहा कि सुना है सहारनपुर में किसी को गलती से सम्मान दे दिया गया है…? इसका मतलब भाजपा सरकार ये कह रही है कि हम सोच-समझकर इनको कभी सम्मान नहीं देते, जो हुआ भूल से हुआ, ये कहना तो सम्मान देने के बाद और भी बड़ा अपमान है।

उन्होंने लिखा दरअसल भाजपा सरकार से गलती ये हुई कि जो संबंध दबा-छिपा था उसका भंडाफोड़ हो गया है, या फिर ये भी हो सकता है कि इनको सम्मान देकर, अप्रत्यक्ष रूप से किसी और का अपमान किया जा रहा हो। बात कोई भी हो लेकिन ये अच्छा नहीं हुआ, दिक्कत ये है कि भाजपा सरकार अपने द्वारा दिया गया सम्मान कैसे वापस ले।

82486061

लगता है कि कपड़ों से पहचान लेने का दावा करने वालों से इसे बार बहुत भारी भूल हो गई है। ’दरअसल ये पहचान की गलती नहीं है, चरखी से संबंध की डोरी खुल जाने की गलती है। और ये गलती उस विभाग से हुई है जिससे ख़ुफ़िया जानकारी भी रखने की उम्मीद की जाती है। जो कुछ आंख के सामने है अगर उसमें ही इनसे इतनी भारी भूल हो रही है तो दबी-छुपी बातों में इनकी हालत कितनी ख़राब होगी कहने की ज़रूरत नहीं है।

अखिलेश ने लिखा इसमें तो विपक्ष की भी कोई भूमिका नहीं है कि सरकार तुरंत भ्रामक बयान देकर, बड़ी-बड़ी संगीन धाराओं में 4-5 को निरुद्ध और गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया जाए। सच तो ये है कि भाजपा सरकार ने पुलिस को झूठे मुकदमे, फर्जी एनकाउंटर, हिरासत में हत्या करने, चुनावी घपलों व वसूली करने के लिए मजबूर करके, पुलिस विभाग को बुरी तरह भ्रष्ट और नाकाम बना दिया है।

जनता के सामने ये सवाल है कि नाकाम पुलिस के ख़िलाफ़ वो एफ़आईआर लिखाएं भी तो कहां? उप्र की सरकार और पुलिस विभाग ने तो चुनाव लड़ने से पहले ही इनकी ज़मानत ज़ब्त कर दी है और बोलती बंद। इसे ‘सम्मान रूपी अपमान’ के प्रकरण के बाद हैदराबाद तक में भाजपा के खिलाफ बहुत आक्रोश फैल गया है।

इसे बहाने से भाजपा इनकी ये भी बेइज़्ज़ती कर रही है कि आपको कोई पहचानता ही नहीं है। सुना है पीछे बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है : हम थे जिनके सहारे, वो हुए न हमारे…।

यह भी पढ़ें- ग्राहकों को बड़ी राहत: नई चीनी की सप्लाई बढ़ने से गिरे दाम, सहारनपुर में 5 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।