विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अग्निवीर भर्ती में युवाओं का जोश हाई; मेरठ, बिजनौर, हापुड़ और बुलंदशहर के 834 अभ्यर्थी सफल

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 04 Sep 2026 06:40 AM (IST)

Agniveer Recruitment: सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत मेरठ, बिजनौर, हापुड़ और बुलंदशहर के 834 ने शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक पास की।

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दौरान मौजूद अभ्यर्थी।

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दौरान मौजूद अभ्यर्थी।

HighLights

  1. अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता की विभिन्न कसौटियों से गुजरना पड़ा।

  2. 834 अभ्यर्थियों ने रनिंग समेत भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल की।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत गुरुवार को बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ जनपद के अभ्यर्थियों ने मैदान में अपने शारीरिक सामर्थ्य और जज्बे का प्रदर्शन किया।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए चारों जनपदों से कुल 1175 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 1052 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इनमें 834 अभ्यर्थियों ने रनिंग समेत भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल की, जबकि अन्य अभ्यर्थी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके।

डा. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रही सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत सुबह से ही मैदान में युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। अभ्यर्थियों में सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का उत्साह साफ नजर आया।

निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता की विभिन्न कसौटियों से गुजरना पड़ा। खासतौर पर रनिंग को लेकर युवाओं में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अभ्यर्थियों ने पूरी ताकत और आत्मविश्वास के साथ दौड़ में हिस्सा लिया।

भर्ती अधिकारियों की निगरानी में प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा कराया गया। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक दक्षता से जुड़े चरणों को भी निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराया गया।

भर्ती स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास नजर आया।

यह भी पढ़ें- Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती में सहारनपुर के युवाओं ने दिखाया दमखम, दौड़ में 910 ने पाई सफलता

जागरूकता रैली का आयोजन

गंगोह : रोटरी क्लब द्वारा नशा मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में 22 विद्यालयों के लगभग 1300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें- 'चौधराहट में मेरा ब्याह हुआ, मुझे पति जयन्त पर गर्व', सहारनपुर में बोलीं चारू चौधरी

यह भी पढ़ें- PNB करेंसी चेस्ट का सच उड़ा रहा होश! 17.29 करोड़ के जाली नोटों के पीछे कौन है 'मास्टरमाइंड'? इस कांड की पूरी इनसाइड स्टोरी