'चौधराहट में मेरा ब्याह हुआ, मुझे पति जयन्त पर गर्व', सहारनपुर में बोलीं चारू चौधरी
Saharanpur News: सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सभा को संबोधित करते हुए चारु चौधरी ने कहा कि उन्हें पति जयन्त ...और पढ़ें
HighLights
सहारनपुर जिले में हुई सभा में उमड़ी भीड़, कई जिलों से पहुंचे समर्थकों ने किया जयन्त चौधरी का स्वागत।
गोचर कृषि इंटर कालेज में आयोजित स्वाभिमान सभा में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
संवाद सूत्र, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर कृषि इंटर कालेज में आयोजित स्वाभिमान सभा में रालोद कार्यकर्ताओं ने पत्नी व बेटी के साथ पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी का फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ स्वागत किया। समर्थकों की भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर जयन्त चौधरी भी गदगद नजर आए। उन्होंने उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया।
गुरुवार को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी पत्नी चारू चौधरी और बेटी साहिरा चौधरी के साथ मंच पर पहुंचे। चारू चौधरी ने जब अपना संबोधन शुरू किया तो हजारों लोगों ने उनका समर्थन किया। चारू ने कहा कि चौधराहट में मेरा ब्याह हुआ है और इस परिवार पर मुझे गर्व है। हार हो या जीत, हम आपके लिए समर्पित रहेंगे।
उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। चारू ने कहा कि मुझे अपने पति जयन्त पर गर्व है। कहा कि मेरे पति आप सभी के स्वाभिमान को बचाने के लिए हर समय तैयार हैं। चुनाव में गठबंधन के हर प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा भेजना है।
एथेनाल व चीनी को लेकर हाय-हाय करने वालों को गन्ने के बजाए दिख रहा रसगुल्ला: जयन्त
सभा में केंद्रीय मंत्री व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने कहा कि सहारनपुर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी निकलते हैं। इसलिए वह गोचर कालेज में स्टेडियम का निर्माण कराएंगे। ताकि खिलाड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय के निर्माण की आधारशिला आज रखी गई है इसके तैयार होने के बाद छात्रों को काफी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस संस्थान से पढ़ाई करने के बाद हर बड़े-बड़े अधिकारी निकले हैं जो देश की सेवा कर रहे हैं। वहीं जयन्त चौधरी ने कहा कि एथेनाल और चीनी को लेकर हाय-हाय करने वालों को शायद गन्ने की बजाय रसगुल्ला दिखाई दे रहा है। कहा कि वह गन्ने के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं को पत्र लिखेंगे और यदि वे तैयार हुए तो लखनऊ रसगुल्ले का पैकेट भी भेजेंगे।
उन्होंने कहा कि एनडीए गंठबंधन को छोड़कर अन्य कोई भी राजनीतिक पार्टी गन्ना व किसानों के मुद्दे पर नहीं बोल रही है। कहा कि चौधरी चरण सिंह का परिवार कोई एक परिवार नहीं, बल्कि किसान समाज है। जिसमें सभी बिरादरी हिस्सेदार हैं।
यह भी पढ़ें- VIDEO: जयन्त चौधरी बोले- PDA वालों को इसकी फुल फॉर्म ही नहीं पता... 36 बिरादरी साथ आने पर ये आंधी में उड़ जाएंगे
इन्होंने भी किया संबोधित
स्वाभिमान रैली को मंत्री अनिल कुमार, विधायक किरत सिंह, गुलाम माेहम्मद, देवेंद्र निम, राजीव गुंबर, धीर सिंह, योगेंद्र अवाना, शाहजमा खान, प्रदीप चौधरी, प्रसन्न चौधरी, मलूक नागर ने संबोधित किया। बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया। गोचर कृषि इंटर कालेज चौधरी के संरक्षक भूपेंद्र सिंह, अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, प्रबंधक, अमित सिंह प्रबंधक, प्रदेश प्रवक्ता विश्वास चौधरी आदि मौजूद रहे।
