विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारनपुर में एयरफोर्स स्टेशन के समीप संदिग्ध युवक पकड़ा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 12 Jul 2017 10:56 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jul 2017 11:10 PM (IST)

एयरफोर्स की मदद से सहारनपुर पुलिस ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की वर्दी पहने संदिग्ध युवक को दबोच लिया। उससे फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है।

सहारनपुर में एयरफोर्स स्टेशन के समीप संदिग्ध युवक पकड़ा
सहारनपुर में एयरफोर्स स्टेशन के समीप संदिग्ध युवक पकड़ा

सहारनपुर (जेएनएन)। एयरफोर्स की मदद से सहारनपुर पुलिस ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की वर्दी पहने संदिग्ध युवक को दबोच लिया। उससे फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। अफसर पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को एयरफोर्स स्टेशन के समीप चाय की दुकान पर संदिग्ध अवस्था में बैठे युवक को वायु सेना के जवानों ने पकड़ कर सरसावा पुलिस के हवाले कर दिया। युवक से सीओ नकुड़ आरबी पाठक, सीओ एलआइयू तथा थानाध्यक्ष कपिल गौतम ने घंटों पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: रामविलास वेदांती ने आजम खां को बताया आतंकियों का सरगना

युवक ने नाम गुलशन पुत्र विनोद निवासी हैदरनगर जलालपुर, थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर बताते हुए कहा कि एक लड़की से शादी की बात पक्की करने केलिए उसने वर्दी पहनी। वर्दी बावली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग में मिली थी। परिजनों को यकीन दिलाने के लिए फर्जी पहचान पत्र भी बनवा लिया। हालांकि यह कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। थानाध्यक्ष सरसावा ने बताया कि उससे गहन पूछताछ की जा रही है।