विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime News: 21 मुकदमे 25 हजार का इनाम; रामपुर पुलिस से हो गई रात में मुठभेड़, फायरिंग में बदमाश का हुआ कुछ ऐसा हाल

Published: Wed, 14 Feb 2024 11:39 AM (IST)

Rampur Police Encounter With Miscreants मंगलवार रात सिविल लाइंस पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिली थी। वह बाइक से ...और पढ़ें

Rampur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की गोली से घायल
Rampur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की गोली से घायल

HighLights

  1. मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
  2. पुलिस की गोली से घायल हुआ बदमाश

जागरण  संवाददाता, रामपुर। तीन घरों में लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जानकारी मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी घटनास्थल पहुंचे। बाद में जिला अस्पताल जाकर घायल से पूछताछ भी की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मुरादाबाद के थाना बिलारी के मंगूपुरा का ओमकार है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सात जनवरी की रात सिविल लाइंस क्षेत्र के पंजाबनगर गांव के तीन घरों में स्वजन को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट की थी।

ये भी पढ़ेंः Agra News: पीएम रिपोर्ट में सामने आया मौत का कारण और समय, तरुण ने रात में ही मां बेटे को मार दिया था...और फिर सुबह किया सुसाइड

इस घटना में उसके तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ओमकार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। वह शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ रामपुर और मुरादाबाद के थानों में 21 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है।