विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Holiday Calendar 2027: नए साल में छुट्टियों की भरमार! होली-दिवाली से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें पूरा कैलेंडर

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:54 PM (GMT+05:30)

शासन ने वर्ष 2027 के लिए उत्तर प्रदेश में कुल 26 सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी की है, जिसमें प्रमुख ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

संवाद सहयोगी, रामपुर। शासन ने वर्ष 2027 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश में वर्ष 2027 के दौरान कुल 26 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं।

इसके साथ ही निर्बंधित अवकाशों, कार्यकारी आदेशों के तहत मिलने वाली छुट्टियों और बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।

जारी कैलेंडर के अनुसार, वर्ष की शुरुआत एक जनवरी को नववर्ष दिवस के निर्बंधित अवकाश से होगी। वहीं, सार्वजनिक अवकाशों में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 20 फरवरी को संत रविदास जयंती, छह मार्च को महाशिवरात्रि, 10 मार्च को ईद-उल-फितर, 23 मार्च को होली, 15 अप्रैल को रामनवमी और 19 अप्रैल को महावीर जयंती शामिल हैं।

विशेष अवकाश तिथियों का हिंदी इन्फोग्राफिकइसके अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 17 अगस्त को रक्षाबंधन, 24 अगस्त को जन्माष्टमी, दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, आठ अक्टूबर को दशहरा, 29 अक्टूबर को दीपावली, 30 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 31 अक्टूबर को भैयादूज का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

नवंबर में 14 नवंबर को गुरु नानक जयंती और दिसंबर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश निर्धारित किया गया है। शासन ने कुछ त्योहारों की तिथियों को स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार मनाए जाने का उल्लेख भी किया है।

2027 छुट्टियों के खास तथ्य

इनमें ईद-उल-फितर, ईदुज्जुहा, मोहर्रम और हजरत अली का जन्म दिवस शामिल हैं। यदि कोई पर्व या त्योहार एक ही दिन पड़ता है तो उसके लिए अलग-अलग दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया जाएगा।

तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे डीएम

शासनादेश के मुताबिक, जिलाधिकारी अपने स्तर से अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित करने का स्पष्ट कारण भी बताना होगा।

तीन से अधिक स्थानीय अवकाश घोषित करने की आवश्यकता होने पर शासन की पूर्व अनुमति लेनी होगी। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले विभागों में कार्यकारी आदेशों के तहत घोषित अवकाश और स्थानीय अवकाश लागू नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें- '7 जवानों की शहादत का बदला लिया, अब दूसरों की बारी...' रामपुर हत्याकांड पर इस पोस्ट ने मचाई खलबली; झारखंड रवाना होगी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।