विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसानों के लिए खुशखबरी! फसल विवरण में गलती होने पर भी नहीं रुकेगा पंजीकरण, नया नियम लागू

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:36 AM (IST)

शासन ने धान खरीद के लिए किसान पंजीकरण नियमों में बदलाव किया है, जिससे फसल विवरण में गलती होने पर ...और पढ़ें

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. पंजीकरण में फसल विवरण की गलती अब नहीं रोकेगी आवेदन।

  2. किसान स्वयं चुन सकेंगे अपनी बोई गई फसल का विकल्प।

  3. ऑनलाइन-ऑफलाइन विवरण भिन्न होने पर अधिकारी करेंगे सत्यापन।

जागरण संवाददाता, रामपुर। धान खरीद के लिए किसान पंजीकरण कराने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए शासन ने नियमों में बदलाव किया है। अब खेत में बोई गई फसल का विवरण आनलाइन उपलब्ध नहीं होने या उसमें गलती होने पर भी किसान का पंजीकरण नहीं रुकेगा। नई व्यवस्था से किसानों को धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराने में आसानी होगी।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि जिन किसानों की फार्मर आइडी बन चुकी है, उनकी आइडी में दर्ज सभी जमीनों को धान बिक्री के पंजीकरण में शामिल किया जाएगा। यदि किसी खेत में बोई गई फसल का विवरण आनलाइन उपलब्ध नहीं है तो किसान स्वयं फसल का विकल्प चुन सकेंगे। इसमें धान, मक्का, ज्वार, बाजरा समेत अन्य फसलों के विकल्प दिए जाएंगे।

किसान की ओर से चुनी गई फसल और आनलाइन सर्वे में दर्ज फसल का विवरण समान होने पर उसे स्वत: सही मानकर सत्यापित कर दिया जाएगा। दोनों विवरण में अंतर होने पर मामला आनलाइन जांच के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाएगा। जांच के बाद अधिकारी उसका सत्यापन करेंगे। यह व्यवस्था पहले पंजीकरण करा चुके और नए पंजीकरण कराने वाले दोनों तरह के किसानों पर लागू होगी।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में किसानों की भूमि का विवरण पंजीकरण से जुड़ेगा, जान लें धान खरीद के नए नियम

2817 किसानों ने कराया पंजीकरण

जिले में दो नवंबर तक धान बिक्री के लिए 2817 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 1821 किसानों का सत्यापन पूरा हो चुका है। अब तक 300 से अधिक किसानों से करीब 25 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।

पंजीकरण में दिक्कत पर करें फोन किसानों की समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9837345070 जारी किया गया है। किसान कार्यदिवसों में कार्यालय समय के दौरान फोन करने के साथ व्हाट्सएप पर भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।