विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोर्ड परीक्षा में लाने हैं 90% से ज्यादा अंक? UP और CBSE बोर्ड ने जारी किया 'सीक्रेट' प्रैक्टिस सेट, यहाँ से करें डाउनलोड

Published: Fri, 23 Jan 2026 02:30 AM (IST)

यूपी बोर्ड और सीबीएसई ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए अपनी वेबसाइटों पर अभ्यास सेट और मॉडल प्रश्नपत्र ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

HighLights

  1. सीबीएसई और यूपी बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड किए माडल प्रश्नपत्र

संवाद सहयोगी, जागरण, रामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद और सीबीएसई के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे ऐसे छात्र-छात्राएं बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रैक्टिस सेट से तैयारी कर सकते हैं। यूपी बोर्ड और सीबीएसई ने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए प्रैक्टिस सेट और किताबें अपलोड की हैं।

परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रैक्टिस सेट से तैयारी कर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। यूपी बोर्ड और सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राएं भी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। छात्र-छात्राएं किताबों के साथ आनलाइन माध्यम से भी परीक्षा से जुड़ी सामग्री सर्च कर रहे हैं।

वह चाहे कोई यूट्यूब चैनल हो या फिर कोई वेबसाइट। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों की सहूलियत और परीक्षा की तैयारी के लिए तमाम सामग्री परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की है। इसमें एनसीईआरटी की किताबों से लेकर माडल पेपर और प्रश्न बैंक भी शामिल हैं। लगभग हर विषय के माडल पेपर चाहे गणित हो या विज्ञान उर्दू हो या हिंदी सभी मिल जाएंगे। बोर्ड ने विषय वार प्रश्न बैंक बनाया गया है। जो शैक्षिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के लिए तैयार किया गया है।

एनसीईआरटी के माडल पेपर और किताबें की जा सकती हैं डाउनलोड

सीबीएसई ने भी अपनी वेबसाइट पर 10 वीं और 12 वीं से जुड़ी एवं सामग्री उपलब्ध कराई है। इसमें माडल पेपर और एनसीईआरटी की किताबें भी हैं। छात्र इन माडल पेपर को डाउनलोड करके तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। सीबीएसई ने हर विषय से जुड़े प्रैक्टिस सेट अपलोड किए हैं। छात्र इनको एक बार हल करके ठीक से तैयारी कर सकते हैं। जिससे प्रश्न पूछने का पैटर्न भी पता चलेगा। वह कितना बेहतर कर पाएंगे, इसका भी पता लग जाएगा।

ऐसे डाउन लोड करें : स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: अपने ब्राउजर में upmsp.edu.in टाइप करें और एंटर दबाएं।

मॉडल पेपर सेक्शन ढूंढें: होमपेज पर माडल पेपर या डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

कक्षा चुनें: कक्षा 10 या कक्षा 12 में से अपनी कक्षा का चयन करें।

विषय चुनें: अपनी कक्षा के लिए विषयवार मॉडल पेपर की सूची में से अपने इच्छित विषय (जैसे गणित, विज्ञान, हिंदी) पर क्लिक करें।

डाउनलोड करें: संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, जिसे आप अपने डिवाइस में सेव कर सकते हैं।

इन स्टेप्स को फालो करके आप आसानी से यूपी बोर्ड के माडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी परीक्षा की तैयारी बेहतर कर सकते हैं।

सीबीएसई माडल पेपर डाउनलोड करने के स्टेप्स:

वेबसाइट पर जाएं: CBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbseacademic.nic.in/ या cbse.gov.in https://www.cbse.gov.in/ खोलें।

Sample Question Papers सेक्शन ढूंढें: होमपेज पर Sample Question Papers या Sample Papers लिंक पर क्लिक करें।

कक्षा और विषय चुनें: नए पेज पर अपनी कक्षा और उस विषय का चयन करें जिसका सैंपल पेपर आप डाउनलोड करना चाहते हैं।

पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें: विषय के सामने दिए गए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।

डाउनलोड करें: पीडीएफ फाइल आपके कंप्यूटर या मोबाइल पर खुल जाएगी, जिसे आप अभ्यास के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

 

 

यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी तमाम सामग्री मौजूद है। छात्र इसे डाउनलोड करके परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। एनसीईआरटी की भी सामग्री मिल जाएगी। जिलेभर के स्कूल कालेजों के प्रधानाचार्यों को भी परीक्षार्थियों को इस बारे में बताया गया है।

- अंजलि अग्रवाल , जिला विद्यालय निरीक्षक, रामपुर

 

 

सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। वेबसाइट पर अपलोड की परीक्षा की तैयारी से संबंधित बहुत सारी सामग्री छात्र-छात्राओं मिल जाएगी। वेबसाइट पर अपलोड की गई सामग्री काफी हद तक परीक्षा की तैयारी में सहायक होगी।

- एनके तिवारी, सिटी कोआर्डिनेटर, सीबीएसई, रामपुर


यह भी पढ़ें- UP Board Exam: बदल गईं ए और बी उत्तर पुस्तिकाएं, जानिए क्या है नया कलर कोड और सुरक्षा फीचर्स