UP Board Exam: बदल गईं ए और बी उत्तर पुस्तिकाएं, जानिए क्या है नया कलर कोड और सुरक्षा फीचर्स
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने यूपी बोर्ड 2026 परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब हाईस्कूल ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड
HighLights
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की मदद से लिए बनाई जाएंगी हेल्प डेस्क
हर पेज पर होगा माध्यमिक शिक्षा परिषद का मोनोग्राम
संवाद सहयोगी, जागरण, रामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की बी उत्तर पुस्तिका में पहली बार कलर कोडिंग की व्यवस्था की है। अभी तक ए उत्तर पुस्तिका में बार कोड व कलर कोडिंग होती थी। इससे परीक्षा के दौरान नकल आदि की गुंजाइश नहीं रहेगी। पहली बार बोर्ड परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी।
हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मी परीक्षार्थी को कक्षा संख्या, सीटिंग प्लान आदि से संबंधित मार्गदर्शन करेंगे। बोर्ड परीक्षाएं शुचितापूर्ण कराने के लिए हरसंभव कदम उठाया गया है। जिसके तहत इस बार हाईस्कूल की ए उत्तर पुस्तिका पर ब्राउन रंग की कोडिंग की गई है। यदि कोई परीक्षार्थी बी कापी लेगा तो उस पर हरे रंग की कोडिंग और बार कोड होगा।
इसी तरह इंटरमीडिएट में ए उत्तर पुस्तिका पर लाल रंग और बी उत्तर पुस्तिका पर नीले रंग की कोडिंग होगी। कलर कोडिंग से उत्तर पुस्तिकाएं आपस में नहीं मिल सकेंगी। यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षाओं में इस बार नकल रोकने के लिए मुख्य ए कापी के साथ-साथ सहायक बी कापी पर भी कलर कोडिंग लागू की गई है। ताकि कापियों की अदला-बदली और धांधली को रोका जा सके।
कलर कोडिंग का विवरण
- इंटरमीडिएट: मुख्य ए कापी: मैजेंटा यानि गहरा गुलाबी बैंगनी रंग. सप्लीमेंट्री बी कापी: हरा रंग।
- हाईस्कूल: मुख्य ए कापी: ब्राउन (भूरा) रंग. सप्लीमेंट्री बी कापी हरा रंग।
अन्य सुरक्षा उपाय:
मोनोग्राम: प्रत्येक पृष्ठ पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का मोनोग्राम अंकित होगा, जिससे नकली कापी बनाना मुश्किल होगा।
रोल नंबर और पेज नंबर: प्रत्येक पृष्ठ पर रोल नंबर और पृष्ठ संख्या पहले ऊपर, अब नीचे की ओर लिखना अनिवार्य होगा, जिससे पेज बदलने पर तुरंत पकड़ा जा सकेगा।
नए लेआउट: कापियों का डिजाइन भी बदला गया है, जिससे लिखने के लिए अधिक जगह मिलेगी और उत्तर अधिक स्पष्ट होंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उत्तर पुस्तिकाओं में रंग आधारित कोडिंग और प्रत्येक पन्ने पर परिषद का मोनोग्राम अंकित किया गया है। लंबाई वाली कांपियों के कारण पास बैठे परीक्षार्थियों के बीच कांपी बदलने की आशंका भी लगभग समाप्त हो जाएगी। अभी तक ए उत्तर पुस्तिका पर कोडिंग होती थी, मगर अब बी उत्तर पुस्तिका पर बार कोड के साथ कलर कोडिंग की गई है।
- अंजलि अग्रवाल, डीआईओएस, रामपुर
यह भी पढ़ें- UP Board Practical Exam: अब एक दिन में सिर्फ 80 छात्रों का होगा प्रैक्टिकल, कापियों को लेकर बदला ये नियम
