सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की बड़ी घोषणा: विधानसभा चुनाव में जारी रहेगा गठबंधन, सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे चुनाव
सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने घोषणा की है कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन 2027 के विधानसभा चुनाव में भी ...और पढ़ें

रामपुर में पत्रकारों से बात करते सांसद मोहिबुल्लाह नदवी।
HighLights
सपा-कांग्रेस गठबंधन 2027 विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने रामपुर में संयुक्त प्रेसवार्ता में घोषणा की।
सरकार बनने पर रामपुर में एम्स जैसा मेडिकल कॉलेज बनेगा।
जागरण संवाददाता, रामपुर। लोक सभा चुनाव 2024 में सपा और कांग्रेस का शुरू हुआ गठबंधन अब 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। इस संबंध में रविवार को सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के तोपखाना रोड स्थित कैंप कार्यालय पर सपा और कांग्रेस नेताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई।
सांसद ने कहा कि 2027 का चुनाव सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी। गठबंधन की सरकार बनने पर रामपुर में एम्स जैसा मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा।
गठबंधन धर्म का पालन करेंगे
कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष प्रमिल शर्मा निक्कू पंडित मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हम यहां गठबंधन धर्म का पालन करेंगे। साथ ही अपनी सीटें भी मांगेंगे। बाकी पार्टी नेतृत्व जिसे भी टिकट देगा, उसे पूरी ताकत से चुनाव लड़ाएंगे।
