रामपुर में सरकारी इंटर कॉलेज के शिक्षक ने छात्रों को बल्ले से पीटा, विरोध करने पर अभिभावकों पर भी किया हमला
रामपुर के स्वार राजकीय इंटर कॉलेज में एक शिक्षक ने छात्रों को गाली-गलौज कर बल्ले से पीटा और जान से ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
शिक्षक ने छात्रों को बल्ले से पीटा, गाली-गलौज की।
विरोध करने पर अभिभावकों को भी पीटा गया।
पुलिस जांच जारी, आरोपित शिक्षक को हटाया गया।
संवाद सहयोगी, रामपुर। जिस शिक्षक के हाथों में बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है, उसी ने छात्रों को गाली-गलौज करते हुए बल्ले से पीटा और कई बार जान से मारने की धमकी दी। स्वार राजकीय इंटर कालेज के शिक्षक मुहम्मद उस्मान अली की दबंगई यहीं खत्म नहीं हुई। विरोध करने पर अगले दिन कुछ अभिभावकों को बुरी तरह पीटा।
प्रधानाचार्य नूरुल हसन प्रकरण से खुद को अनजान बता रहे। हालांकि, छात्रों से अभद्रता का आडियो और अभिभावक से उनके ही केबिन में मारपीट की सीसीटीवी फुटेज का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है। उधर, पीड़ित अभिभावक स्वार थाने पहुंचे। थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित छात्रों के मुताबिक, सोमवार को कालेज के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान शिक्षक उस्मान वहां से गुजरे और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो आरोप है कि शिक्षक ने मौके पर ही बैट उठाकर छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। बल्ले की चोट से कई छात्र घायल हो गए। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उन्हें जान से मारने और काटने तक की धमकी दी गई। बच्चों की पिटाई की जानकारी पर उनके अभिभावक कालेज पहुंचे और शिक्षक से जवाब मांगने लगे।
ऑडियो के सत्यता की पुष्टि कराने की मांग
आरोप है कि इस पर शिक्षक ने अपने भाई को भी कालेज बुला लिया। इसके बाद प्रधानाचार्य कक्ष में ही अभिभावकों को पीटा। पीड़ित छात्र नफीस ने शिक्षक उस्मान के खिलाफ स्वार में तहरीर दी है। छात्रों और स्वजन ने पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच, घायल विद्यार्थियों का मेडिकल परीक्षण और वायरल आडियो की सत्यता की पुष्टि कराने की मांग की है।
साथ ही आरोपित शिक्षक को तत्काल कालेज से हटाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कालेज के प्रधानाचार्य नूरुल हसन ने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया। शिक्षक मुहम्मद उसमान अली ने बताया कि छात्रों ने मेरी हूटिंग की थी। विरोध पर मुझसे गाली गलौच व मारपीट की गई।
यह भी पढ़ें- 'गरीब हूं, काम दे दो...' कहकर घर में घुसीं दो महिलाएं, पेट्रोल पंप मालिक के घर से 25 लाख के जेवर उड़ाए
आज दर्जन भर युवकों ने घर में घुसने का प्रयास किया, धमकियां मिल रही हैं। मै कालेज तक नहीं जा रहा हूं। इसकी तहरीर पुलिस को दी है। डीआइओएस अंजली अग्रवाल ने बताया कि आरोपित शिक्षक सरकारी नहीं थे। स्कूल में मारपीट न होने की बात पता चली है। फिलहाल जांच पूरी होने तक उन्हें हटा दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।