विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गरीब हूं, काम दे दो...' कहकर घर में घुसीं दो महिलाएं, पेट्रोल पंप मालिक के घर से 25 लाख के जेवर उड़ाए

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Thu, 05 Nov 2026 12:19 AM (IST)

बदायूं में 'गरीब' बनकर पेट्रोल पंप मालिक के घर में घुसी दो महिलाओं ने 25 लाख रुपये के जेवर चुरा ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. गरीब बनकर घर में घुसीं दो महिलाओं ने की चोरी।

  2. पेट्रोल पंप मालिक के घर से 25 लाख के जेवर गायब।

  3. अलीगढ़ गिरोह की तीन महिलाएं और सर्राफ गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, बदायूं। गरीब हूं, कोई काम मिल जाएगा तो बच्चों के लिए कुछ खाने का खरीद लूंगी...। दरवाजे पर ऐसी दुहाई देने वाली हर महिला पर भरोसा मत करिये। पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी ने ऐसी दो महिलाओं पर तरस कर घरेलू कार्य दिया। वे दोनों 25 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गईं।

सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस आरोपितों तक पहुंची तो पता चला कि अलीगढ़ का गिरोह इस तरह कई घटनाएं कर चुका। बुधवार को मां, बेटी समेत तीन महिलाओं व चोरी के जेवर खरीदने वाले सर्राफ से पूछताछ में कई जानकारियां मिलीं। इन सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

14 अक्टूबर सुबह नौ बजे पेट्रोल पंप मालिक दीपक गुप्ता के दरवाजे दो महिलाएं पहुंची थीं। उन्होंने दीपक की पत्नी को बताया कि गरीबी के कारण रोटी तक नहीं मिल पा रही। यदि घर में साफ-सफाई का कार्य मिल जाएगा तो बच्चों का भरण पोषण हो सकेगा। उन्होंने अगले दिन आने को कहा तो महिलाएं तय समय पर पहुंच गईं।

पांच महिलाओं का गिरोह करता है चोरियां

इनमें एक महिला घर की सफाई करनी लगी, जबकि दूसरी महिला ने दीपक की पत्नी को बातें में उलझा लिया। उसी दौरान सफाई करने वाली महिला ने उनकी अलमारी से जेवर चोरी कर अपने कपड़ों में छिपा लिए। कुछ देर बाद दोनों महिलाएं चली गईं। शाम को दीपक की पत्नी ने अलमारी देखी तब चोरी की जानकारी हुई। पुलिस के अनुसार पांच महिलाओं का गिरोह इस तरह चोरियां करता है।

मंगलवार रात अलीगढ़ के सरसौल स्थित कांशीराम आवास निवासी पूजा देवी, रेनू देवी, सोनम कुमारी व चोरी के जेवर खरीदने वाले सर्राफ को पकड़ा। बुधवार सुबह सभी को बदायूं लाकर पूछताछ शुरू हुई।

दीपक के घर से चोरी जेवर सर्राफ को आठ लाख रुपये में बेचे गए थे। गिरोह में दो अन्य महिलाएं भी हैं, उनकी तलाश की जा रही। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।