विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहम्मद शरीफ हत्याकांड: टोल कैमरों से बचने के लिए शूटरों ने चुना ये 'सीक्रेट रूट', उत्तराखंड भागने का शक

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:37 PM (IST)

सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफ के हत्यारों के उत्तराखंड होकर भागने की संभावना है। शूटरों ने ...और पढ़ें

CRPF पर आतंकी हमले का आरोपी मृतक मोहम्मद शरीफ

CRPF पर आतंकी हमले का आरोपी मृतक मोहम्मद शरीफ

जागरण संवाददाता, रामपुर। सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले के मामले में आरोपित मोहम्मद शरीफ के हत्यारों के उत्तराखंड होकर भागने की संभावना जताई जा रही है। खजुरिया थाने के पास जहां हत्या की गई, वहां से गोधी गांव होते हुए बाइक सवार बदमाश निकले थे। एक सीसी कैमरे में उनकी बाइक भी नजर आई।

यह रास्ता नैनीताल हाईवे पर निकल जाता है, जहां से बदमाशों के रूद्रपुर उत्तराखंड होते हुए आसानी से भागने की संभावना अधिक है। यदि बदमाश बिलासपुर से रामपुर, मुरादाबाद होते हुए आते तो यहां उन्हें दो टोल पार करने पड़ते।

जहां पर वह आसानी से कैमरों में आ सकते थे, लेकिन यहां पुलिस को कैमरे में वे नजर नहीं आए। पुलिस सीसी कैमरों की तलाश करते हुए शूटरों की जानकारी जुटाने में लगी है।

खजुरिया थाना क्षेत्र के बदनपुरी गांव के मोहम्मद शरीफ काे स्थानीय अदालत से सीआरपीएफ पर आतंकी हमले के मुकदमे में वर्ष 2019 में फांसी की सजा सुनाई गई थी।

हालांकि एक साल पहले हाई कोर्ट ने फांसी की सजा को रद्द कर दिया था, लेकिन शस्त्र अधिनियम में 10 साल की सजा सुनाई थी। वह पहले ही 17 साल जेल में बिता चुका था, जिसके कारण उसे रिहा कर दिया गया था।

जेल से छूटने के बाद वह अपने गांव में परिवार के साथ रह रहा था। 10 नवंबर की शाम वह अपने बेटे के साथ थाने में हाजिरी लगाने गया था। वहां से वापस घर लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

उसे छह गाेलियां लगी थीं। इनमें चार गोली पीठ में लगी थी, जबकि दो सिर में लगी थी। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने हत्यारों की धरपकड़ को एसओजी और सर्विलांस समेत पुलिस की छह टीमों को लगाया है।

यह भी पढ़ें- '7 जवानों की शहादत का बदला लिया, अब दूसरों की बारी...' रामपुर हत्याकांड पर इस पोस्ट ने मचाई खलबली; झारखंड रवाना होगी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।