रिश्ते की दादी से की थी शादी, युवक की गोली मारकर हत्या; रामपुर में बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
रामपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने नवजोत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के पीछे रिश्तों ...और पढ़ें
-1791677846703_m.webp)
प्रतीकात्मक फोटो।
HighLights
रामपुर में नवजोत सिंह की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या।
पारिवारिक रंजिश और रिश्तों की उलझन हत्या का कारण।
मृतक ने रिश्ते में अपनी विधवा दादी से शादी की थी।
जागरण संवाददाता, रामपुर। बाइक सवार दो बदमाशों ने वाशिंग हब में बैठे नवजोत सिंह की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे रिश्तों की उलझन और पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। नवजोत की पत्नी ने करीब तीन वर्ष पहले मायके में आत्महत्या कर ली थी। नवजोत दहेज हत्या में जेल गया था और करीब दो वर्ष पहले जमानत पर छूटा।
इसके बाद उसका रिश्ते में विधवा दादी से प्रेम प्रसंग हुआ। दोनों ने शादी कर ली। महिला के बच्चे जवान हैं और विदेश में नौकरी करते हैं। महिला को साथ रखने पर स्वजन का नवजोत से विवाद चल रहा था। परिवार इसी विवाद को हत्या की वजह मानते हुए महिला के स्वजन पर शक जता रहा है।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में 19 साल का फैसल खान बना ईशान, आर्य समाज मंदिर में की 'घर वापसी'; पूर्वजों को लेकर किया बड़ा दावा
नवजोत के परिवार के लोग बताते हैं कि महिला को एक बार उसके घर वालों के सुपुर्द किया गया था, लेकिन वह दोबारा नवजोत के पास लौट आई थी। शनिवार शाम वारदात के बाद घटनास्थल से चार खोखे बरामद हुए हैं। सीओ हर्षिता सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। हालांकि, अभी हत्यारों और हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
