विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में 19 साल का फैसल खान बना ईशान, आर्य समाज मंदिर में की 'घर वापसी'; पूर्वजों को लेकर किया बड़ा दावा

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 11 Oct 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

फिरोजाबाद में 19 वर्षीय फैसल खान ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम ईशान जाट कर लिया है। उन्होंने आर्य समाज ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 19 वर्षीय फैसल खान ने अपनाया सनातन धर्म, बने ईशान जाट।

  2. आर्य समाज मंदिर में 'घर वापसी', नाम परिवर्तन हेतु शपथ पत्र।

  3. युवक ने दावा किया कि उसके पूर्वज भी हिंदू थे।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सनातन धर्म में आस्था रखते हुए 19 वर्षीय युवक ने धर्म परिवर्तन कर लिया। फैसल खान से वह ईशान जाट बन गया। दस्तावेजों में नाम परिवर्तन कराने के लिए डीएम कार्यालय में शपथ पत्र सौंपा है।

युवक का कहना है कि उनके पूर्वज भी हिंदू थे, किसी कारण से उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था। बचपन से ही हिंदू धर्म, देवी-देवताओं और पूजा-पाठ में उनकी रुचि रही है। उसने स्वेच्छा से घर वापसी की है। 11वीं के छात्र फैसल खान के पिता सलीम खान की तीन वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी।

वह अपनी मां निखत परवीन के साथ रहते हैं। फैसल का कहना है कि 25 जुलाई को आर्य समाज मंदिर में धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी करके हिंदू धर्म अपनाया है। युवक का कहना है कि 29 सितंबर को डीएम कार्यालय में नाम परिवर्तन के लिए एफीडेविट दिया है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में मस्जिद पर हाई वॉल्यूम में लाउडस्पीकर बजाने पर मौलवी को भेजा जेल, DM-SP ने तेज आवाज सुनने के बाद लिया एक्शन

शपथ पत्र में लिखा है कि उसके पूर्वज हिंदू थे, लेकिन किसी कारण से उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। यह जानकारी माता-पिता ने ही उसको दी थी। डीएम संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि शपथ पत्र उनके सामने नहीं आया है।