बिजनौर में मस्जिद पर हाई वॉल्यूम में लाउडस्पीकर बजाने पर मौलवी को भेजा जेल, DM-SP ने तेज आवाज सुनने के बाद लिया एक्शन
बिजनौर में समाधान दिवस जाते समय डीएम-एसपी ने मस्जिद से तेज आवाज में अजान सुनी। इसके बाद मौलवी फैजान को ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
डीएम-एसपी ने तेज अजान सुनकर कार्रवाई की।
मौलवी फैजान गिरफ्तार, लाउडस्पीकर जब्त, जेल भेजा गया।
लापरवाही के लिए बीट सिपाही ललित कुमार निलंबित।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। समाधान दिवस में जा रहे डीएम-एसपी ने रास्ते में मस्जिद के लाउडस्पीकर से तेज आवाज में अजान सुनी। एसपी ने मौके पर पुलिस को बुलाया और मस्जिद के मौलवी को गिरफ्तार करा कर मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही लापरवाही के लिए बीट सिपाही ललित कुमार को निलंबित कर दिया।शनिवार दोपहर डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई समाधान दिवस में जा रहे थे।
इसी दौरान उन्हें मुहल्ला मकबरा में स्थित मस्जिद में रखे लाउडस्पीकर से अजान की आवाज सुनाई दी। एसपी ने तत्काल थाना प्रभारी अमित कुमार मलिक को मौके पर बुलाया। मस्जिद में रखा लाउडस्पीकर कब्जे में लेकर मौलवी फैजान को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार कर शांतिभंग में किया चालान
आरोप है कि लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित मानकों से अधिक थी। दारोगा सौरभ कुमार की तहरीर पर मौलवी मोहम्मद फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपित फैजान को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया।
आरोपित को एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी ने कहा कि मानक के विपरीत कोई भी लाउडस्पीकर धार्मिक स्थल पर नहीं बजेगा। इस मामले में सभी धर्मगुरुओं को सचेत कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- BHU में 200 थीसिस कबाड़ में बेचीं, चोरी छिपाने के लिए दूसरी आलमारी का तोड़ा ताला; जांच कमेटी गठित
सभी थाना प्रभारियों को कहा गया है कि बीट सिपाही के माध्यम से शपथपत्र दें कि उनके क्षेत्र में कोई लाउडस्पीकर निर्धारित मानक से तेज आवाज में नहीं बज रहा है। इसके बाद भी ऐसा होता है, तो थाना प्रभारी व बीट सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी।
