विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेहनत के पैसे की पी रहा था, दारू कैसे दे देता?' सिपाही को बेल्ट लेकर दौड़ाने वाले वकील की अजीब सफाई

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:38 PM (IST)

सिपाही को बेल्ट लेकर दौड़ाने वाले रामपुर के अधिवक्ता राजपाल लोधी ने अपना वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. प्राथमिकी दर्ज होने पर अधिवक्ता ने वीडियो जारी किया, कचहरी के पास 28 अक्टूबर को हुआ था विवाद

जागरण संवाददाता, रामपुर। सिपाही को मारने के लिए बेल्ट लेकर पीछे दौड़ते हुए जिस अधिवक्ता राजपाल लोधी का वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है, उस अधिवक्ता ने सफाई देते हुए अपना वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया है। अधिवक्ता वीडियो में कह रहे हैं कि कचहरी से काम निबटाने के बाद वह अन्य साथी अधिवक्ताओं के साथ शराब पी रहे थे।

तब सिपाही आ गया था। सिपाही वर्दी में था और उसके पास कार्बाइन भी थी। सिपाही रौब दिखाने लगा। उनकी दारू छीनने लगा और धमका रहा था। मैं मेहनत के पैसे की पी रहा था। मैं अपनी दारू कैसे दे देता।

सिपाही मुझसे ज्यादा पैसे कमाता है। उसे पीनी थी तो अपने पैसों से पीता। इस कारण उनके बीच विवाद हुआ था। वह ऐसा नहीं करते तो सिपाही उन्हें दौड़ा लेता। उसे मार देता।

मैं मर जाता तो मेरे चार बच्चों को कौन पालता। वकील की पहचान उसका काला काेट है। कोई उस पर हाथ डालेगा तो मैं उसे फाड़ डालूंगा। फिर चाहे जो भी अंजाम हो।

मामला 28 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे का है। 30 अक्टूबर को अधिवक्ता का वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें वह सिपाही के पीछे बेल्ट लेकर दौड़ते नजर आ रहे थे।

इस मामले में पुलिस ने शनिवार को आगापुर रोड लक्ष्मीनगर निवासी अधिवक्ता वरुण दिवाकर की ओर से अधिवक्ता राजपाल लोधी व चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

आरोपित अधिवक्ता ने वीडियो में यह भी कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए। यदि मेरी हत्या होती है तो मेरे परिवार की जिम्मेदारी एसपी या एएसपी लेंगे? अधिकारियों को पूरी घटना का पता नहीं है। जानबूझकर मेरी एफआइआर कराई गई है।

बार पदाधिकारियों की बात

वीडियो में जो अधिवक्ता बयान दे रहे हैं, उसके बारे में वही बता सकते हैं या पुलिस जान सकती है कि उनके साथ क्या हुआ। बार एसोसिएशन का इससे कोई लेना देना नहीं है। बार एसोसिएशन के पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। - राजेंद्र प्रसाद लोधी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन।

अधिवक्ता राजपाल लोधी बार एसोसिएशन के सदस्य हैं। पुलिस के साथ शराब के पीने को लेकर उनका कोई विवाद हुआ है, जो उनका व्यक्तिगत मामला है। यह वकील और पुलिस के बीच का आपसी मामला है। इसका बार एसोसिएशन से कोई मतलब नहीं है। - मोहम्मद उस्मान खां, महासचिव बार एसोसिएशन।

यह भी पढ़ें- आजम खान को झटका या राहत? ED केस में रामपुर कोर्ट से पुलिस का रिमांड प्रार्थना पत्र निरस्त


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।