विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में गोकशी के मामले में मुरादाबाद का बदमाश गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Published: Mon, 06 Jul 2026 11:55 AM (IST)

रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र में गोकशी के मामले में मुरादाबाद के बदमाश फरीस को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल।

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई गोवंशीय पशु की हत्या में शामिल बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिफ्तार किया है। बदमाश मुरादाबाद का रहने वाला है।

उसने अपने दो साथियों की मदद से जंगल में घूमने वाले बेसहारा गोवंशीय पशु की हत्या कर अवशेष सडक किनारे डाले थे। उसके दोनों साथियों की भी पुलिस को जानकाई हो गई है। दोनों सैफनी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पहली जुलाई को गोवंशीय पशु के अवशेष सडक किनारे मिले थे, जिस पर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। थाना सैफनी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले की विवेचना निरीक्षक अपराध गंगासरन को सौंपी गई। विवेचना के दौरान तीन लोगों के नाम प्रकाश में आए।

इनमें एक नाम फरीस निवासी ग्राम ताहरपुर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद का भी था। पुलिस को जानकारी मिली कि फरीस ने ही सैफनी के बड़ा गांव के शब्बू और सलीम के साथ मिलकर घटना की थी। पुलिस तीनों की तलाश में थी। सोमवार तड़के पुलिस बडागांव से ग्राम मियागंज चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान संदिग्ध बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख चालक कच्चे रास्ते से बाइक लेकर भागने लगा। बाइक स्लिप होकर गिर गई। स्वंय को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। सैफनी पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाब में गोली चलाई, जो उसके दाएं पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया।

थाना सैफनी प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि घायल बदमाश फरीस है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। उसके कब्जे से तमंचा मिला है।

पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने ही शब्बू व सलीम के साथ 30 जून की रात ग्राम बड़ा गाव के जंगल में बेसहारा गोवंशीय पशु को पकड़कर उनका वध किया था, जिनका मीट बेचने ले जाते समय जल्दबाजी में बाइक पर पीछे रखे उनके अवशेष गिर गए थे। इन अवशेष को आगे चलकर नदी में फेंकना था। अब उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में अमित सेठ से पांच लाख लूटने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, दूसरे को पुलिस ने दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।