विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में अमित सेठ से पांच लाख लूटने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, दूसरे को पुलिस ने दबोचा

By Rakesh kumar srivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 06 Jul 2026 11:22 AM (IST)

वाराणसी में सराफा कारोबारी अमित सेठ से पांच लाख की लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

वाराणसी लूटकांड: सराफा कारोबारी अमित सेठ से 5 लाख लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ में घायल, दूसरा गिरफ्तार।

वाराणसी लूटकांड: सराफा कारोबारी अमित सेठ से 5 लाख लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ में घायल, दूसरा गिरफ्तार।

HighLights

  1. सराफा कारोबारी अमित सेठ से पांच लाख की लूट।

  2. दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल।

  3. लूटे गए डेढ़ लाख रुपये बरामद, रेकी का खुलासा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कोतवाली अंतर्गत सोरा कुआं चौक निवासी सराफा कारोबारी अमित सेठ से बीते 28 जून की रात गोली मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये लूटने के आरोपित दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

रामनगर और चेतगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों बदमाशों की रविवार देर रात बंदरगाह मार्ग (थाना रामनगर) में घेराबंदी की तो नवापुरा, दारानगर, थाना कोतवाली, वाराणसी निवासी आकाश सेठ ने गोली चला दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की आकाश दाहिने पैर में गोली लग गई और वह पकड़ा गया। पुलिस खोजबीन की तो उसका साथी गोसाईं पुर, थाना चोलापुर निवासी आशीष मौर्य भी पकड़ा गया। दोनों के पास लूटे गए रुपये में से डेढ़ लाख बरामद हुए। गोली लगने से घायल आकाश को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

यह था पूरा मामला
अमित सेठ 28 जून की रात प्लाट खरीदने के लिए अपने मित्र विजय जायसवाल एवं अरुण सेठ से पांच लाख रुपये उधार लेकर लौट रहे थे। रास्ते में तेलियाबाग के पास एक बाइक व बुलेट पर सवार चार (दोनों गाड़ियों पर दो-दो बदमाश) बदमाशों ने ओवरटेक कर एक्टिवा गाड़ी को रुकवा दिया। अमित व उनके दोस्त कुछ समझ पाते चारों बदमाश उनसे रुपये से भरा बैग छीन लिए और भाग निकले। अमित ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने गाेली मारने की धमकी दी, जिसके कारण पीछे हट गए। सराफा कारोबारी ने चेतगंज थाने पर सूचना दी तो पुलिस सक्रिय हो उठी। चेतगंज पुलिस की तेजी के कारण लुटेरों को बुलेट छोड़कर भागना पड़ा था।

सराफा कारोबारी के जानने वाले ने की रेकी
वाराणसी : पुलिस की जांच में सामने आया है कि सराफा कारोबारी के जानने वाले एक व्यक्ति ने रेकी की है। उसकी भी पहचान कर ली गई है। हालांकि, कारोबारी ने किसी के बारे में कुछ भी बताने से साफ तौर पर मना कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी जांच के आधार पर वारदात से पूर्व रेकी किए का दावा कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।