विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rampur Bypoll: कौन हैं आकाश सक्सेना? जिन्होंने आजम के खिलाफ लड़ी कानूनी लड़ाई और अब सियासी जंग में भी पछाड़ा

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Thu, 08 Dec 2022 04:52 PM (IST)

Rampur Vidhan sabha by-election 2022 भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने पहले सपा के कद्दावर नेता आजम खां ...और पढ़ें

Rampur Bypoll: आकाश सक्सेना ने आजम के खिलाफ लड़ी कानूनी लड़ाई और अब सियासी जंग में भी पछाड़ा : जागरण
Rampur Bypoll: आकाश सक्सेना ने आजम के खिलाफ लड़ी कानूनी लड़ाई और अब सियासी जंग में भी पछाड़ा : जागरण

रामपुर, जागरण संवाददाता: Rampur Vidhan sabha by-election 2022 भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने पहले सपा के कद्दावर नेता आजम खां के खिलाफ कानूनी जंग लड़ी और अब सियासी जंग भी जीत गए। आकाश सक्सेना के पिता शिव बहादुर सक्सेना लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह स्वार विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार भाजपा के विधायक चुने गए। कल्याण सिंह की सरकार में मंत्री भी रहे। साल 2017 के चुनाव में वह रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से आजम खां के मुकाबले चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए। इसके बाद साल 2022 में आकाश सक्सेना भाजपा प्रत्याशी बने, किंतु आजम खां से करीब 55 हजार वोटों से हार गए।

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में दर्ज कराया था मुकदमा

आकाश सक्सेना ने चुनाव लड़ने से पहले ही आजम खां के खिलाफ कानूनी जंग छेड़ रखी थी। साल 2019 में उन्होंने आजम खां के साथ ही उनकी पत्नी पूर्व सांसद तजीन फात्मा और बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खां व उनकी पत्नी ने अब्दुल्ला का जन्म प्रमाण पत्र फर्जी बनवाया है। अब्दुल्ला के शैक्षिक प्रमाणपत्रों में जन्मतिथि एक जनवरी 1993 है, जबकि साल 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान अब्दुल्ला ने दूसरा प्रमाण पत्र बनवा लिया, क्योंकि पहले प्रमाण पत्र में उनकी उम्र 25 साल से कम थी। दूसरे प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 30 सितंबर 1990 दर्शा दी गई। इसी मामले में अब्दुल्ला की विधायकी भी हाईकोर्ट से रद्द हो गई थी।

उपचुनाव में आजम खां से जीत ली सियासी जंग

आकाश ने जो मुकदमा दर्ज कराया था, उसकी कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जबकि भड़काऊ भाषण के मामले में आजम खां को तीन साल की सजा हो चुकी है और उनकी विधायकी भी चली गई है। अब उपचुनाव में आकाश सक्सेना ने आजम खां से सियासी जंग जीत ली है। आजम खां भले ही चुनाव नहीं लड़ रहे थे, लेकिन अपने करीबी आसिम राजा को पूरे दमखम से चुनाव लड़ा रहे थे।

यह भी पढ़ें: Rampur By Election Result 2022: आजम खां का क‍िला ध्‍वस्‍त कर बीजेपी ने ख‍िलाया कमल, आकाश बने रामपुर विधायक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।