Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Rampur By Election Result 2022: आजम खां का क‍िला ध्‍वस्‍त कर बीजेपी ने ख‍िलाया कमल, आकाश बने रामपुर विधायक

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Thu, 08 Dec 2022 03:59 PM (IST)

    Rampur By Election Result 2022 सपा नेता आजम खां का गढ़ तहस नहस कर भाजपा के आकाश सक्‍सेना ने वर्षों बाद रामपुर सीट पर कमल खि‍लाया। मतगणना की शुरुआत में ...और पढ़ें

    Rampur By Election Result 2022: रामपुर व‍िधायक आकाश सक्‍सेना

    रामपुर, जेएनएन। Rampur By Election Result 2022 भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में रामपुर सीट भी जीत ली। यहां पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। सपा प्रत्‍याशी आसिम राजा को भाजपा के आकाश सक्‍सेना ने 33702 वोटों से सपा को हरा कर रामपुर में कमल ख‍िलाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आजम खां की व‍िधानसभा सदस्‍यता रद होने के बाद खाली हुई थी रामपुर सीट

    रामपुर विधानसभा सीट पर लंबे समय से आजम खां का दबदबा कायम था। वह 10 बार इस सीट पर विधायक चुने गए, जबकि इस सीट पर भाजपा का कमल कभी नहीं खिल सका। भड़काऊ भाषण मामले में तीन साल की सजा होने के बाद आजम खां की व‍िधानसभा सदस्‍यता रद हुई तो यहां उपचुनाव हुए। जिसमें भाजपा ने आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया। वह इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी थे, लेकिन उस समय हार गए थे। उपचुनाव में वह भाजपा का कमल खिलाने में सफल रहे।

    आजम खां की जनसभाएं भी नहीं बचा पाईं सपा का क‍िला

    समाजवादी पार्टी ने आसिम राजा को प्रत्याशी बनाया। वह आजम खां के करीबी है। इसी साल हुए लोकसभा उपचुनाव में भी वह सपा प्रत्याशी रहे थे, लेकिन उस चुनाव में भी हार गए थे और इसमें भी हार गए। आजम खां ने उन्हें चुनाव जिताने के लिए लगातार जनसभाएं भी कीं। आकाश सक्सेना के पिता शिव बहादुर सक्सेना स्वार टांडा विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक रहे हैं और प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे। रामपुर शहर में भाजपा की पहली बार जीत से भाजपाई गदगद है। एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं और मिठाई बांट रहे हैं। शहर में जश्न का माहौल है।